27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedखुशी कपूर का बर्थडे मनाने ऐसे पहुंचीं अनन्या-सुहाना कि कपड़े ताड़ते रह...

खुशी कपूर का बर्थडे मनाने ऐसे पहुंचीं अनन्या-सुहाना कि कपड़े ताड़ते रह गए सब

Published on

बोनी कपूर की लाडली खुशी कपूर 23 साल की हो चुकी है। इस मोमेंट को सेलिब्रेट करने के लिए वह दिन में अपने खास दोस्तों के साथ लंच इंजॉय करती नजर आईं। इन करीबियों में से उनके बेस्टी ग्रुप में शामिल दो दोस्त अनन्या पांडे और सुहाना खान भी रहीं। दोनों ही अदाकाराएं इस तरह के कपड़े पहनकर बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए पहुंची थीं, जो उनके लिए मिनिमल टच वाले हो सकते हैं, लेकिन आम लोगों को ये भी ग्लैमरस जरूर लगेंगे। ऐसा हम क्यों कह रहे हैं, इसे आप खुद तस्वीरें देखने के बाद जरूर समझ जाएंगे।

मिनी ड्रेस में दिखाई दीं अनन्या पांडे
अनन्या पांडे का इस बार फिर से छोटी ड्रेसेस के लिए प्यार जाहिर होता नजर आया। लंबी हाइट की इस मालकिन ने अपने लिए कलरफुल प्रिंट की मिनी ड्रेस चुनी थी, जो उन पर कमाल की लग रही थी। वैसे ये तो मानना पड़ेगा कि शॉर्ट ड्रेसेस को अनन्या जिस तरह से कैरी करती हैं, वो काफी इम्प्रेसिव है।

फिगर हगिंग ड्रेस में फ्लॉन्ट किए कर्व्स
अनन्या की ये स्लीवलेस ड्रेस स्क्वेर नेकलाइन के साथ टीजिंग इफेक्ट जोड़ रही थी। वहीं स्ट्रेचेबल फैब्रिक और फिगर हगिंग डिजाइन उनके कर्व्स को खूबसूरती से उभार रहे थे। इस अदाकारा ने अपने लुक की बाकी चीजों को मिनिमल रखते हुए सिंपल स्लाइड्स पहने थे और नैचरल मेकअप के साथ बालों को खुला रखा था।

गुलाबी ड्रेस में सुहाना ने भी दिखाए कर्व्स
अनन्या ही नहीं बल्कि उनकी सहेली सुहाना ने भी ऐसे कपड़े चुने थे, जो उनके फिट-कर्वी फिगर को उभार रहे थे। फिल्मी दुनिया में डेब्यू कर चुकी इस ब्यूटी ने अपने लिए पिंक कलर की मिडी चुनी थी, जो स्ट्रेचेबल मटीरियल से तैयार की गई थी। इस पर पड़ने वाली सिलवटें लुक को खराब नहीं कर रही थीं, बल्कि ड्रेस के स्टाइल कोशन्ट को और बढ़ा रही थीं।

महंगे पर्स और शेड्स के साथ लुक को बनाया परफेक्ट
अपने लुक को परफेक्टली राउंड ऑफ करने के लिए सुहाना ने ड्रेस से मैच करते कलर का पर्स कैरी किया था। उनका ये बैग लग्जरी लेबल Chanel का था। सुहाना ने जूलरी में सिर्फ डायमंड स्टड्स ऑप्ट किए थे। उन्होंने नैचरल टोन मेकअप के साथ बालों को खुला रखा था। वहीं चेहरे पर नजर आ रहा काला चश्मा ग्लैम टच जोड़ने में कामयाब रहा।

Latest articles

कम कीमत में नई कारें दिलाने का झांसा, गैस एजेंसी संचालक से 17 लाख की ठगी; डुप्लीकेट चाबी से उठा ले गए तीनों वाहन

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र में एक गैस एजेंसी संचालक के साथ उन्हीं...

24 घंटे में बदली पटवारियों की तबादला सूची, भोपाल में प्रशासनिक फैसले पर उठे सवाल

भोपाल। राजधानी भोपाल में पटवारियों के स्थानांतरण को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक विवाद...

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

बीमा अस्पताल की बदहाली के खिलाफ आज सोनागिरी में मजदूरों का हल्लाबोल

भोपाल। केंद्र सरकार के अधीन जाने के बाद से लगातार बदहाली का दंश झेल...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...