10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedअन्नू कपूर को ऑनलाइन ठगों ने लगाया 4.36 लाख रुपये का चूना,...

अन्नू कपूर को ऑनलाइन ठगों ने लगाया 4.36 लाख रुपये का चूना, ओटीपी बताया तो बैंक अकाउंट से पैसा साफ

Published on

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अन्नू कपूर से ऑनलाइन ठगी हो गई है। उन्हें एक बड़े प्राइवेट बैंक के केवाईसी के नाम पर डीटेल्स लेकर ठगों ने 4.36 लाख रुपये की ठगी कर ली है। हालांकि अन्नू कपूर को इसका समय से पता चल गया जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत की और एक बड़ा अमाउंट उन्हें वापस मिल गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस की तुरंत कार्रवाई के चलते अन्नू कपूर को 3.08 लाख रुपये वापस मिल गए हैं।

अन्नू ने बता दिए अकाउंट डीटेल्स और ओटीपी
मुंबई के ओशिवारा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘अन्नू कपूर को गुरुवार के दिन एक आदमी का कॉल आया जो खुद को बैंक का कर्मचारी बता रहा था। उसने कहा कि वह उनके केवाईसी अपडेट करना चाहता है। इसके बाद अन्नू कपूर ने उस आदमी के साथ अपने बैंक डिटेल्स और वन टाइम पासवर्ड शेयर कर दिया। कुछ देर बाद अन्नू कपूल के अकाउंट से 4.36 लाख रुपये 2 अकाउंट में ट्रांसफर हो गए। हालांकि बैंक ने तुरंत उन्हें कॉल किया और बताया कि उनके अकाउंट में सेंध लगाई जा रही है।’

बैंक ने तुरंत फ्रीज किए अकाउंट्स
इसके बाद अन्नू कपूर ने बिना देर किए पुलिस और बैंक से संपर्क किया जिसके बाद जिन अकाउंट्स में उनके पैसे गए थे उनसे संपर्क किया गया। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया, ‘जिन 2 अकाउंट्स में अन्नू कपूर के पैसे ट्रांसफर हुए थे उन्हें तुरंत बैंक ने फ्रीज कर दिया और एक्टर को 3.08 लाख रुपये वापस मिल गए।’

पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस अधिकारी ने आगे बताया है कि इस मामले में Annu Kapoor की तरफ से इंडियन पीनल कोड और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अब पुलिस अन्नू कपूर के साथ धोखाधड़ी करने वाले लोगों की गिरफ्तारी करने की कोशिश कर रही है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...