4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedअरबाज खान का गर्लफ्रेंड संग हुआ ब्रेकअप! जॉर्जिया बोलीं- हम अच्छे दोस्त...

अरबाज खान का गर्लफ्रेंड संग हुआ ब्रेकअप! जॉर्जिया बोलीं- हम अच्छे दोस्त हैं

Published on

बॉलीवुड एक्टर, फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर अरबाज खान की मूवीज से ज्यादा उनकी लव लाइफ चर्चा में रहती है. अरबाज का पहली पत्नी मलाइका अरोड़ा संग तलाक काफी सुर्खियों में रहा. मलाइका संग शादी टूटने के बाद अरबाज की जिंदगी में आई एक्ट्रेस जॉर्जिया एंड्रियानी . पर क्या जॉर्जिया संग भी अरबाज का रिश्ता टूट गया है?

अरबाज खान और जॉर्जिया का रिश्ता खत्म?
ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि जॉर्जिया ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात का हिंट दिया है. अरबाज संग अपनी इक्वेशन पर जॉर्जिया ने बात की है. जॉर्जिया ने अरबाज को बॉयफ्रेंड नहीं बस अच्छा दोस्त बताया. जॉर्जिया के मुताबिक, उनका और अरबाज खान का शादी का कोई प्लान नहीं है. दोनों का रिश्ता पैनडेमिक लॉकडाउन के बाद काफी बदल गया है. इंटरव्यू में जॉर्जिया से उनकी अरबाज संग शादी पर सवाल किया गया. जवाब में एक्ट्रेस बोलीं- मैं मलाइका और अरबाज के परिवार से कई बार मिल चुकी हूं. अरबाज मेरे काफी अच्छे दोस्त हैं. लेकिन हमारी शादी का कोई प्लान नहीं है. लॉकडाउन ने हमारे रिश्ते को बदल दिया है.

बॉलीवुड हंगामा संग बातचीत में जॉर्जिया ने कहा- जैसा कि मैंने कहा अरबाज और मैं अच्छे दोस्त हैं. लेकिन शादी की बात जहां आती है, सच कहूं तो ये ऐसी चीज है जिसे करने का हमारा प्लान नहीं है. लॉकडाउन ने हमें ऐसा सोचने को मजबूर किया. वास्तव में लॉकडाउन लोगों को या तो पास लेकर आया, या फिर उन्हें अलग किया.

दोनों में उम्र का बड़ा फासला
जैसा कि जॉर्जिया का बयान है अरबाज और वे अच्छे दोस्त हैं, लेकिन शायद उनके बीच का लव रिलेशन खत्म हो गया है. खैर, रिश्ता खत्म होने की बात में कितनी सच्चाई है इसका खुलासा अरबाज और जॉर्जिया ही बेहतर कर सकते हैं. अरबाज खान और जॉर्जिया को साथ में डेट करते हुए 4 साल से ज्यादा का वक्त हो गया है. दोनों के बीच करीब 20 साल का एज डिफरेंस है. अरबाज खान और जॉर्जिया को अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करते देखा गया है. हालांकि काफी वक्त से दोनों को साथ में कम ही स्पॉट किया जाने लगा है.

कौन हैं जॉर्जिया एंड्रियानी?
जॉर्जिया एक्ट्रेस और मॉडल हैं. वे इटली से हैं. 2019 में जॉर्जिया ने तमिल फिल्म Karoline Kamakshi से एक्टिंग डेब्यू किया था. जॉर्जिया कई म्यूजिक वीडियोज में काम कर चुकी हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म मराठी है, जिसका नाम वेलकम टू बजरंगपुर है. उनका बॉलीवुड डेब्यू फिल्म गेस्ट इन लंदन से हुआ था. जॉर्जिया अपनी ग्लैमरस इमेज के लिए भी मशहूर हैं. आए दिन जॉर्जिया की स्टनिंग तस्वीरें इंस्टा पर देखने को मिलती हैं.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...