9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedअरुण गोविल ने 'आदिपुरुष' पर तोड़ी चुप्पी, बोले- संस्कृति से छेड़छाड़ ठीक...

अरुण गोविल ने ‘आदिपुरुष’ पर तोड़ी चुप्पी, बोले- संस्कृति से छेड़छाड़ ठीक नहीं

Published on

प्रभास स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर हर ओर हंगामा मचा हुआ है. टीजर सामने आते ही लोगों ने इस पर आपत्ति जतानी शुरू कर दी है. लोगों को ‘आदिपुरुष’ के टीजर में एक नहीं, बल्कि कई खामियां नजर आ रही हैं. अब इस पर ‘रामायण’ फेम अरुण गोविल का रिएक्शन सामने आया है. आइये जानते हैं कि अरुण गोविल का इस पर क्या कहना है.

अरुण गोविल ने किया रिएक्ट
‘आदिपुरुष’ का टीजर देखने के बाद लोग मेकर्स पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा रहे हैं. अरुण गोविल से भी इस बारे में बात करने की कोशिश की गई थी. पर उन्होंने कुछ भी बोलने से मना कर दिया था. अब उन्होंने फिल्म के टीजर पर अपनी राय रखी है. अरुण गोविल ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘बहुत वक्त से मेरे दिमाग में बहुत सी बातें चल रही थीं, जिन्हें आपसे शेयर करने का समय आ गया है.’

वो कहते हैं, ‘रामायण और महाभारत जैसे जितने भी ग्रंथ और शास्त्र हैं, ये हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर है. ये हमारी संस्कृति है, जड़ है. सारी मानव सभ्यता के लिये एक नींव सामान है. ना ही नींव को हिलाया जा सकता है और ना ही जड़ को बदला जा सकता है. नींव या जड़ के साथ किसी तरह का खिलवाड़ या छेड़छाड़ ठीक नहीं है. हमें शास्त्रों से संस्कार मिलते हैं, जीने का आधार मिलता है. ये धरोधर ही हमें जीने की कला सिखाती है. हमारी संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृति है.’

कोरोना में दिखी धार्मिक शक्ति
अरुण गोविल आगे बात करते हुए कहते हैं कि ‘जब ढाई साल पहले कोरोना आया, तो उसने हमारी धार्मिक मान्यताओं को मजबूत किया. कोरोना के दौरान जब रामायण का प्रसारण हुआ, तो उसने विश्व रिकॉर्ड बनाया. ये हमारी मान्यताओं और परंपरा का बहुत बड़ा संकेत है. 35 साल पहले बनी रामायण को हमारी युवा पीढ़ी ने पूरी श्रद्धा और आस्था से देखा.’

अरुण गोविल ने फिल्म मेकर्स और राइटर्स पर बात करते हुए कहा कि ‘आपको हमारी नीव, जड़ और धार्मिक संस्कृति से छेड़छाड़ करने का हक नहीं है.’ इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि ‘क्रिएटिविटी के नाम पर धर्म का मजाक ना बनायें.’ वीडियो के अंत में अरुण गोविल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को, धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों को पहचान दिलाने के लिये शुक्रिया भी अदा किया.

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...