14 C
London
Tuesday, April 21, 2026
HomeUncategorizedजैसी करनी वैसी भरनी...टीना दत्ता के रोने-धोने को लोगों ने बताया घड़ियाली...

जैसी करनी वैसी भरनी…टीना दत्ता के रोने-धोने को लोगों ने बताया घड़ियाली आंसू, हो रही थू-थू

Published on

ये छोरी बड़ी ड्रामा क्वीन है…बस सोशल मीडिया के ट्वीट्स को देखने के बाद आप भी यही गाना गुनगुनाएंगे। बिग बॉस 16 की सबसे नौटंकीबाज लड़की का टैग टीना दत्ता को दिया जा रहा है। शालीन भनोट और टीना दत्ता की दोस्ती, फिर लवस्टोरी और अब दुश्मनी का जवाब नहीं। दोनों भर-भरकर अपना गेम खेल रहे हैं। हालिया एपिसोड में शालीन भनोट का गुस्सा फूटा था तो टीना दत्ता भी उनकी एक्स वाइफ पर गई थीं। इतना ही नहीं टीना दत्ता ने तो शालीन के डर्टी सीक्रेट खोलने का दावा भी किया। जिसे सुन सलमान खान आगबबूला हो गए। अब जब टीना दत्ता के सारे जवाब खत्म हो गए तो वह सलमान खान के सामने फूट-फूटकर रोने लगती है। अब उनके इस वीडियो को देख लोगों को सुम्बुल वाले एपिसोड की याद आ गई। जब शालीन और टीना की वजह से सुम्बुल पर उंगलियां उठी थीं। लोगों ने उनपर खूब कीचड़ उछाला था। अब टीना की फोटोज को सुम्बुल के साथ जोड़कर लोग उन्हें कह रहे हैं कि जैसी करनी वैसी भरनी।

शालीन को लेकर टीना दत्ता अब तक काफी कुछ बयान दे चुकी हैं। हाल में ही प्रियंका के साथ जब वह बात कर रही थीं तो उन्होंने ऐसी बात कह दी कि हर दर्शक के कान खड़े हो गए। अब वीकेंड के वार पर सलमान खान ने टीना को अच्छे से सुनाया। उन्होंने कहा कि अब दो महीने बाद आपको ये सब याद आ रहा है। इस पर टीना रोने लगती हैं और कहती हैं कि उन्हें घर जाना है। वह रोती रोती हाथ जोड़ती हैं और बिलख-बिलख कर रोने लगती हैं।

टीना दत्ता को ट्विटर पर खूब ताने मारे जा रहे हैं। यूजर्स ने कहा कि टीना ऐसी प्लेयर हैं जिन्होंने हर घर के सदस्य पर कीचड़ उछालने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सौंदर्या से लेकर सुम्बुल के केरेक्टर पर उन्होंने उंगलियां उठाई थीं। अब ये सब कर्मों का फल है।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...