13 C
London
Tuesday, April 21, 2026
HomeUncategorized'पठान' विवाद पर असम के CM बोले- कौन शाहरुख खान? मैं उनके...

‘पठान’ विवाद पर असम के CM बोले- कौन शाहरुख खान? मैं उनके बारे में कुछ नहीं जानता

Published on

नई दिल्ली,

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी को रिलीज हो रही है. इसके लिए फैन्स बेहद बेताब हैं. किंग खान के चहेतों के लिए यह दिन किसी सेलिब्रेशन से कम नहीं है. लेकिन रिलीज से पहले इस फिल्म पर खूब विवाद भी हो रहा है. दरअसल, फिल्म के ‘बेशर्म रंग’ सॉन्ग में दीपिका पादुकोण ने जो ‘भगवा रंग की बिकिनी’ पहनी है, उसे लेकर कई लोग आपत्ति जता रहे हैं. उनका कहना है कि यह लोगों की मानसिकता को दूषित कर रही है. साथ ही फिल्म में कुछ डायलॉग्स हैं, जिन्हें या तो बदलने या फिर पूरी तरह से हटा देने की मांग उठ रही है.

सिर्फ यही नहीं, बजरंग दल के एक्टिविस्ट्स भी ‘पठान’ में दीपिका की बिकिनी के रंग को लेकर बखेड़ा खड़ा कर रहे हैं. इसी सिलसिले में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से सवाल किया गया. ‘पठान’ पर होने वाली पूरी कॉन्ट्रोवर्सी पर रिएक्ट करने को कहा गया, जिसके बदले में सीएम साहब थोड़े गुस्से में नजर आए. शनिवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ रिपोर्टर्स ने उनसे बजरंग दल द्वारा ‘पठान’ पर की जाने वाली कंट्रोवर्सी पर सवाल किया. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- “कौन शाहरुख खान? मैं उनके बारे में कुछ नहीं जानता और न ही मुझे फिल्म ‘पठान’ के बारे में कुछ पता है.”

सीएम का मीडिया वालों को दो टूक जवाब
दरअसल, बीते शुक्रवार के दिन बजरंग दल के कुछ लोगों ने नरेंगी (असम) में थिएटर्स के बाहर फिल्म को लेकर नारेबाजी की. साथ ही पोस्टर्स जलाए. इस पर रिपोर्टर्स ने जब सीएम हिमंत से सवाल किया तो उन्होंने कहा, “खान ने मुझे फोन नहीं किया है, लेकिन जब भी कोई परेशानी आई है तो समय- समय पर कई बॉलीवुड के लोगों ने मुझे कॉल किया है. अगर खान मुझे फोन करते हैं तो ही मैं इस मामले को गंभीरता से देखूंगा. इस पर एक्शन लिया जाएगा, अगर कानून को कुछ लोगों ने हाथ में लेने की कोशिश की है तो. साथ ही केस भी रजिस्टर होगा.”

जब रिपोर्टर्स ने कहा कि खान, बॉलीवुड सुपरस्टार हैं. इस पर सीएम हिमंत ने जवाब दिया, “लोगों को अपने क्षेत्र की चिंता होनी चाहिए, न कि हिंदी फिल्मों की. असम की फिल्म Dr Bezbarua – Part 2 जल्द ही रिलीज होने वाली है. आप लोगों को इसे देखना चाहिए. यह दिवंगत निपुन गोस्वामी की पहली डायरेक्टोरियल फिल्म है. इसके बारे में सोचो और इसे देखो. न कि हिंदी फिल्मों के बारे में बातें बनाओ.”

बता दें कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने भी आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म पर बैन की भी डिमांड की है. ‘पठान’, 25 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज हो रही है. सिर्फ तीन दिन बचे हैं और फिल्म की एडवांस बुकिंग्स तक हाउसफुल हो गई हैं. फैन्स बेसब्री से किंग खान के चार साल बाद पर्दे पर वापसी करने का इंतजार कर रहे हैं. फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने संभाला है.

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...