13 C
London
Tuesday, April 21, 2026
HomeUncategorizedKL राहुल का हाथ थामकर अथिया ने लिए सात फेरे, सामने आई...

KL राहुल का हाथ थामकर अथिया ने लिए सात फेरे, सामने आई शादी की पहली तस्वीर

Published on

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए हैं. अथिया और केएल राहुल ने सोमवार, 23 जनवरी को खंडाला में शादी की. सेरेमनी को सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में पूरा किया गया. ये पूरी तरह से प्राइवेट रखी गई थी. इस रॉयल वेडिंग में बॉलीवुड और स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के सितारों और कपल के करीबियों ने शिरकत की.

शादी की पहली फोटो आई सामने
केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं. दोनों को खूबसूरत पेस्टल पिंक आउट्फिट में देखा जा सकता है. दोनों के शादी के जोड़ों को डिजाइनर अनामिका खन्ना ने तैयार किया है.

रातभर होगी पार्टी
जानकारी के मुताबिक, अथिया शेट्टी और केएल राहुल के परिवारों ने सोमवार की रात पार्टी करने का प्लान बनाया है. सभी मेहमानों के साथ परिवार खंडाला वाले बंगले में आफ्टर पार्टी करेगा. यहां लाउड म्यूजिक और डीजे के साथ नाच गाना चलने वाला है. सभी मेहमान नए दूल्हा-दुल्हन के साथ हिट और ट्रेंडिंग म्यूजिक पर घूमेंगे.

ससुर नहीं पिता बनना चाहता हूं- सुनील
पैपराजी से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि वो केएल राहुल के ससुर नहीं बल्कि पिता बनना चाहते हैं. उन्होंने ये भी बताया कि अथिया और केएल राहुल की शादी का रिसेप्शन आईपीएल के बाद होगा.

सुनील शेट्टी का पहला फोटो आया सामने
अथिया शेट्टी के पिता और बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी मीडिया से मुलाकात करने बाहर आ गए थे. उन्होंने पेस्टल पिंक कलर की धोती और कुर्ता पहना हुआ था. सुनील के साथ उनके बेटे अहान शेट्टी भी नजर आए. दोनों ने पैपराजी को मिठाई दी और हाथ जोड़कर शुक्र‍िया अदा किया.

शादी में पहुंचे अनुपम खेर
बॉलीवुड के फेमस एक्टर अनुपम खेर भी केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी में पहुंचे थे. इसके अलावा अथिया की दोस्त और स्टार किड्स कृष्णा श्रॉफ और अंशुला कपूर भी शादी का हिस्सा बनीं. कृष्णा, जैकी श्रॉफ की बेटी हैं और अंशुला, बोनी कपूर की.

शादी में पहुंचे क्रिकेटर ईशांत शर्मा
अथिया और केएल राहुल इंटीमेट तरीके से शादी की. कपल की शादी में दोनों के परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए. अथिया और केएल राहुल की शादी में शामिल होने के लिए क्रिकेटर ईशांत शर्मा पहुंचे थे.

फोन के कैमरे पर लगाए गए स्टीकर्स
अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी में नो फोन पॉलिसी रखी गई थी. शादी की तस्वीरें और वीडियोज लीक ना हो इसको ध्यान में रखकर सभी लोगों के फोन के कैमरे पर स्टीकर्स लगाए गए थे.

मीडिया के खाने-पीने का सुनील शेट्टी ने रखा ख्याल
सुनील शेट्टी ने घर के बाहर मौजूद मीडिया के लोगों के लिए खाने और ठंडे पानी का इंतजाम किया था. सुनील शेट्टी चाहते थे कि उनकी बेटी अथिया और केएल राहुल की शादी को कवर करने आए मीडिया के लोगों का खास ख्याल रखा गया. सुनील शेट्टी ने मीडिया वालों के लिए टेंट भी लगवाया. रविवार रात संगीत सेरेमनी के बाद सुनील शेट्टी ने सभी पैपराजी को चिकन बिरयानी खिलाई थी.ये सुनील शेट्टी का वही बंगला है, जहां केएल राहुल और अथिया शेट्टी सात फेरे लेकर एक दूसरे का हाथ थामा.

शादी में परोसा गया ये खाना
खबरों के मुताबिक, अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी में साउथ इंडियन क्यूजीन रखा था. शादी में आए मेहमानों को प्लेट्स में नहीं, बल्कि ट्रेडिशनल साउथ इंडियन स्टाइल में केले के पत्तों पर खाना परोसा गया.

फेयरी टेल जैसी है अथिया शेट्टी और केएल राहुल की लव स्टोरी
अथिया शेट्टी और केएल राहुल की लव स्टोरी किसी फेयरीटेल से कम नहीं है. रिपोर्ट्स की मानें तो कपल की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी. फिर धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. अथिया और केएल राहुल ने अपने रिलेशनशिप को छिपाकर रखा था. लेकिन सुनील शेट्टी के बेटे अहान की डेब्यू फिल्म ‘तड़प’ की स्क्रीनिंग पर अथिया और केएल राहुल ने अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल कर दिया. अब दोनों हमेशा के लिए हमसफर बनने जा रहे हैं.

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...