20.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedभोजपुरी एक्टर सुदीप पांडे का निधन, हार्ट अटैक ने ली जान, मुश्किल...

भोजपुरी एक्टर सुदीप पांडे का निधन, हार्ट अटैक ने ली जान, मुश्किल हालात से गुजर रहे थे एक्टर!

Published on

भोजपुरी सिनेमा की दुनिया से दुखद और शॉकिंग खबर सामने आई है। भोजपुरी एक्टर सुदीप पांडे के निधन की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक, एक्टर के मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है।परिवार का कहना है कि बुधवार को हार्ट अटैक पड़ने के कारण सुदीप का निधन हुआ। ये हादसा बुधवार सुबह 11 बजे के आसपास हुआ । वहीं बीते दिनों वो अपनी एक अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में भी काफी व्यस्त थे।

‘वो काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे थे’
रिपोर्ट में सुदीप के एक दोस्त ने कहा है कि वो काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। दोस्त ने ये भी कहा कि सुदीप का फिल्मी करियर अच्छा नहीं चल रहा था। उन्होंने एक हिंदी फिल्म ‘विक्टर’ बनाई थी जिसमें उनके काफी पैसे भी डूब गए।

उनकी शादीशुदा लाइफ तनाव से गुजर रही थी
इन्ही वजहों से उनकी शादीशुदा लाइफ तनाव से गुजर रही थी। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार विधान सभा चुनाव के वक्त एक्टर ने एनसीपी जॉइन की थी।

उन्होंने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी की थी
सुदीप पांडे बिहार, गया के रहनेवाले थे और कहा जाता है कि उन्होंने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी की थी। इतना ही नहीं, उन्होंने कई सॉफ्टवेयर कम्‍पनियों में नौकरी भी की थी। उन्होंने अपने फिल्‍मी करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्‍मों से की थी।

उन्होंने ‘सात वचन सात फेरे’ टीवी सीरियल भी किया
उन्होंने स्कूली पढ़ाई गया के ही केन्द्रीय विद्यालय नं. 1 से की थी। इसके बाद आगे की पढ़ाई उन्होंने ‘द मौलाना आजाद नैशनल इंस्टीट्यूट भोपाल, मध्य प्रदेश से की थी। भोजपुरी और हिन्दी फिल्म के अलावा उन्होंने ‘सात वचन सात फेरे’ टीवी सीरियल भी किया था।

Latest articles

जालंधर में ‘आप’ का भारी बवाल: भाजपा में गए सांसदों के खिलाफ प्रदर्शन, हरभजन सिंह के घर पर लिखा ‘गद्दार’

जालंधर। पंजाब की राजनीति में मचे उथल-पुथल के बीच शनिवार को जालंधर की सड़कों...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...

मप्र में तेज गर्मी का असर, 20 से ज्यादा जिलों में लू का अलर्ट; तापमान 44 डिग्री के करीब

भोपाल। मप्र में सूरज के तीखे तेवरों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सुबह...

राजधानी में गर्मी शुरू होते ही जल संकट ने बढ़ाई परेशानी, टैंकरों के भरोसे झुग्गी बस्तियां

भोपाल। अप्रैल का महीना आधा बीतते ही भोपाल में भीषण गर्मी के साथ पानी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...