9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedमहंगाई से जूझ रही दुनिया को बड़ा झटका, OPEC+ देश रोज 20...

महंगाई से जूझ रही दुनिया को बड़ा झटका, OPEC+ देश रोज 20 लाख बैरल कम निकालेंगे तेल, आएगा पेट्रोल-डीजल में उछाल

Published on

नई दिल्ली

तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक और उसके सहयोगियों (OPEC+) ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया है। ओपेक प्लस ने कीमतों में तेजी लाने के लिए कच्चे तेल के उत्पादन में बड़ी कटौती करने का फैसला किया है। यह कदम पहले से ही महंगाई और मंदी की आशंका से जूझ रही वैश्विक अर्थव्यवस्था (Global Economy) के लिए एक और झटका होगा। कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद ओपेक गठजोड़ के वियना मुख्यालय में ऊर्जा मंत्रियों की पहली आमने-सामने की बैठक हुई। इस बैठक में नवंबर से उत्पादन में प्रतिदिन 20 लाख बैरल की कटौती करने का फैसला किया गया है। इससे पहले ओपेक प्लस ने पिछले महीने उत्पादन में सांकेतिक कटौती की थी। हालांकि, महामारी के दौरान उत्पादन में बड़ी कटौती की गई थी, लेकिन पिछले कुछ माह से निर्यातक देश उत्पादन में बड़ी कटौती से बच रहे थे।

पेट्रोल की कीमतों पर नहीं पड़ेगा अधिक असर
ओपेक प्लस ने बयान में कहा कि यह फैसला वैश्विक आर्थिक और कच्चे तेल के बाजार परिदृश्य में अनिश्चितता को देखते हुए लिया गया है। हालांकि, उत्पादन में कटौती से कच्चे तेल के दाम और उससे बनने वाले पेट्रोल की कीमत पर विशेष असर नहीं पड़ेगा। ऐसा इसलिए है, क्योंकि ओपेक प्लस के सदस्य पहले ही समूह द्वारा तय किए गए ‘कोटा’ को पूरा नहीं कर पा रहे हैं।

सप्लाई घटाकर कीमतें बढ़ना चाहता है ओपेक प्लस
वैश्विक अर्थव्यवस्था के कमजोर पड़ने से तेल की कीमतों में पिछले कुछ महीनों में भारी गिरावट देखी गई है। तेल उत्पादक देश कच्चे तेल की सप्लाई को कम करके कीमतों को ऊपर लाना चाहते हैं, जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा हो सके। यही कारण है कि ओपेक प्लस ने नवंबर से तेल उत्पादन में 20 लाख बैरल प्रतिदिन की कटौती का फैसला लिया है।

कोटे से कम उत्पादन कर रहे कई देश
ब्लूमबर्ग ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि उत्पादन में कटौती से वैश्विक सप्लाई अधिक प्रभावित नहीं होगी। कई देश पहले से ही अपने कोटा से काफी कम उत्पादन कर रहे हैं। सीधे शब्दों में कहें, तो वे उत्पादन में कटौती किए बिना पहले से ही ओपेक+ की नई सीमाओं का पालन करेंगे।

8,80,000 बैरल प्रति दिन की ही आएगी कमी
सितंबर के आउटपुट नंबर्स के आधार पर ब्लूमबर्ग की गणना के अनुसार, समूह के उत्पादन लक्ष्य में एक दिन में 20 लाख बैरल की कटौती को पाने के लिए केवल आठ देशों को ही अपने वास्तविक उत्पादन को घटाने की आवश्यकता होगी। इससे 8,80,000 बैरल प्रति दिन की ही वास्तविक कमी आएगी।

2020 के बाद सबसे बड़ी कटौती
हालांकि, 20 लाख बैरल की कटौती अभी भी ओपेक + द्वारा 2020 के बाद से सबसे बड़ी कटौती होगी। पहले से ही अत्यधिक महंगाई से प्रभावित वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए यह एक और झटका है। साथ ही यह कदम ऊर्जा की उच्च कीमतों के बीच आया है।

अमेरिका नहीं कर रहा था कटौती का समर्थन
एक दूसरी रिपोर्ट में रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अमेरिका ओपेक पर उत्पादन में कटौती नहीं करने को लेकर दबाव बनाना चाह रहा था। अमेरिका का कहना है कि फंडामेंटल्स इस कटौती का समर्थन नहीं कर रहे हैं। यहां यह बताना जरूरी है कि ओपेक प्लस अगस्त में अपने आउटपुट टार्गेट से 36 लाख बैरल प्रति दिन पीछे था। इस समय क्रूड ऑयल डब्ल्यूटीआई और ब्रेंट क्रूड तेजी के साथ क्रमश: 86.5 डॉलर प्रति बैरल और 92 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहे हैं।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...