5.6 C
London
Thursday, February 19, 2026
HomeUncategorizedIRCTC की कमाई में जोरदार उछाल, मुनाफा हुआ तिगुना, आय भी बंपर

IRCTC की कमाई में जोरदार उछाल, मुनाफा हुआ तिगुना, आय भी बंपर

Published on

नई दिल्ली,

देश में कोरोना के मामले घटते ही IRCTC की कमाई बढ़ने लगी है. चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में Indian Railway Catering and Tourism Corporation का मुनाफा सालाना आधार पर तिगुना हो गया है. जून तिमाही में IRCTC का मुनाफा 245.52 करोड़ रुपये पर रहा, जो एक साल पहले समान तिमाही में 82.5 करोड़ रुपये रहा था. वहीं कंपनी की पहली तिमाही में आय भी बढ़कर 853 करोड़ रुपये हो गई है. आय में भी 251 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. पिछले साल समान तिमाही में IRCTC की आय केवल 243 करोड़ रुपये रही थी.

किस-किस सेगमेंट से कमाई
कंपनी के अलग-अलग सेगमेंट पर नजर डालें तो इसके सभी पांचों कारोबारी सेगमेंट में ग्रोथ देखने को मिली है. 30 जून 2022 को खत्म तिमाही में कंपनी कैटरिंग सर्विसेज की रेवेन्यू सालाना आधार पर 56.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 352 करोड़ रुपये रही है. वहीं इंटरनेट टिकटिंग कारोबार की रेवेन्यू 301.6 करोड़ रुपये पहुंच गई.वहीं अप्रैल-जून तिमाही के दौरान IRCTC को रेल नीर कारोबार से आय 83.6 करोड़ रुपये, टूरिज्म कारोबार से आय 81.9 करोड़ रुपये और स्टेट तीर्थ कारोबार से आय 33.2 करोड़ रुपये रही है.

कोरोना थमने में कारोबार में इजाफा
कंपनी के एबिटडा में सबसे बड़ा योगदान इंटरनेट टिकटिंग बिजनेस का रहा है. साल-दर साल आधार पर 30 जून 2022 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का एबिटडा 111.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 320.9 करोड़ रुपये पर आ गया है, जबकि एबिटडा मार्जिन 45.8 फीसदी से घटकर 37.6 फीसद पर आ गई.

वहीं बुधवार को IRCTC के शेयर 2 फीसदी बढ़कर 672.50 रुपये पर बंद हुआ. गौरतलब है कि कोरोना के मामले देश में कम होने से रेल यात्रियों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. जिसका फायदा अब IRCTC को मिल रहा है. यही नहीं, आने वाले दिनों में कंपनी की ग्रोथ बने रहने की संभावना है.

Latest articles

शिक्षा में नवाचार और भारतीय ज्ञान परंपरा का संगम: उच्च शिक्षा अब होगी रोजगारपरक – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार , आधुनिक तकनीक और भारतीय...

रेडियो बना जन-संवाद का सशक्त माध्यम, ‘मन की बात’ ने फूंकी नई जान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम...

पिपलानी इलाके की लेबर कॉलोनी में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के पिपलानी इलाके की लेबर कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना...

दूषित पानी के मुद्दे पर विधानसभा घमासान, कांग्रेस ने बोतलों में गंदा पानी दिखाकर किया प्रदर्शन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को राजनीतिक पारा उस समय चढ़...

More like this

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...

बीएचईएल झांसी में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न

भेल झांसी |भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी इकाई में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...