26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedएक्स कॉर्प को कर्नाटक HC से बड़ी राहत, 50 लाख के जुर्माने...

एक्स कॉर्प को कर्नाटक HC से बड़ी राहत, 50 लाख के जुर्माने पर रोक, पर करना होगा ये काम

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक हाईकोर्ट ने सिंगल जज की बेंच के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें आईटी मंत्रालय के आदेशों का पालन नहीं करने के लिए एक्स कॉर्प (ट्विटर) पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। कंपनी को यह राहत तब मिलेगी जब वह एक सप्ताह के भीतर 50 प्रतिशत रकम (25 लाख रुपये) जमा कराएगी।

अदालत ने कहा कि यह जमा राशि एक्स कॉर्प के लिए अपनी प्रामाणिकता प्रदर्शित करने के लिए है। सिंगल जज की बेंच के आदेश पर सुनवाई की अगली तारीख तक रोक रहेगी, जिसने एक्स कॉर्प को 14 अगस्त तक 50 लाख रुपये जमा करने का निर्देश दिया था।

सिंगल जज की बेंच ने 30 जून को कंपनी पर लगाया था जुर्माना
चीफ जस्टिस प्रसन्न बी वराले और जस्टिस एमजीएस कमल की बेंच जस्टिस कृष्ण एस दीक्षित के आदेश के खिलाफ माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। कंपनी ने ट्वीट (पोस्ट), यूआरएल और हैशटैग हटाने के आदेशों को चुनौती देने वाली उसकी याचिका खारिज कर दी थी। सिंगल जज की बेंच ने 30 जून को अपने फैसले में कंपनी पर जुर्माना लगाया था।

डबल बेंच ने बृहस्पतिवार को अपने अंतरिम आदेश में कहा कि हम अपीलकर्ता को इस अदालत में एक सप्ताह के भीतर 25 लाख रुपये जमा करने का निर्देश देते हैं। सिंगल जज ने माना था कि कंपनी ने एक वर्ष से अधिक समय तक इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के आदेशों का पालन नहीं किया और फिर उन आदेशों के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

मिनिस्ट्री ने एक्स कार्प के लिए 10 आदेश किए थे जारी
मिनिस्ट्री ने दो फरवरी, 2021 और 28 फरवरी, 2022 के बीच सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69ए के तहत 10 सरकारी आदेश जारी किए थे, जिसमें 1,474 खातों, 175 ट्वीट्स, 256 यूआरएल और एक हैशटैग को ब्लॉक करने का निर्देश दिया गया था। एक्स कॉर्प (तत्कालीन ट्विटर) ने इनमें से 39 यूआरएल से संबंधित आदेशों को चुनौती दी।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...