9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedदिवाली से पहले महंगाई का बड़ा झटका, CNG के दाम 3 रुपये...

दिवाली से पहले महंगाई का बड़ा झटका, CNG के दाम 3 रुपये बढ़े

Published on

नई दिल्ली,

दिवाली से पहले आम आदमी को बड़ा झटका लगा है. IGL द्वारा सीएनजी के दाम 3 रुपये प्रति किलो बढ़ा दिए गए हैं. शनिवार से बढ़े हुए रेट लागू हो जाएंगे. राजधानी दिल्ली में सीएनजी दाम 75.61 रुपये से बढ़ाकर 78.61 रुपये कर दिए गए हैं. वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में दाम 78.17 रुपये से बढ़ाकर 81.17 रुपये कर दिए गए हैं.

बाकी जगहों की बात करें तो गुरुग्राम में सीएनजी के दाम 86.94 रुपये, रेवाड़ी में 89.07 रुपये, करनाल में 87.27 रुपये, मुजफ्फरनगर में 85.84 और कानपुर में 89.81 रुपये हो गया है. दाम के बढ़ते ही अब इसका असर आम लोगों की जेब पर तुरंत पड़ने वाला है. ओला-उबर जैसी सर्विस भी ज्यादा चार्ज करेंगी.

अब जानकारी के लिए बता दें कि प्राकृतिक गैस की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है. ऐसे में जानकार पहले से अनुमान लगा रहे थे कि सीएनजी और पीएनजी के दाम में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल जाएगी. अब इसी दिशा में सीएनजी के दाम 3 रुपये प्रति किलो बढ़ चुके हैं, आने वाले दिनों में ये आंकड़ा और बड़ा भी हो सकता है.

बड़ी बात ये भी है कि सरकार ने बीते हफ्ते ही पुराने गैस सेक्टर्स से प्रोड्यूस्ड गैस के लिए भुगतान की जाने वाली दर को मौजूदा 6.1 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट (mmBtu) से बढ़ाकर 8.57 डॉलर प्रति इकाई कर दिया था. इसके अलावा मुश्किल सेक्टर्स से निकाली जाने वाली गैस की कीमत 9.92 डॉलर से बढ़ाकर 12.6 डॉलर प्रति ब्रिटिश थर्मल यूनिट कर दी गई थी. ऐसे में संकेत पहले से मिल रहे थे कि सीएनजी और पीएनजी के दाम में बड़ा उछाल देखने को मिल जाएगा.

चिंता वाली बात तो ये भी है कि एक्सपर्ट अनुमान जता रहे हैं कि सीएनजी के दाम आठ रुपये प्रति किलो तक बढ़ सकते हैं. ऐसे में अभी लोगों को इस महंगाई से राहत मिलती नहीं दिख रही है. वहीं दूसरी तरफ पीटीआई की रिपोर्ट में कोटक इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज के हवाले से कहा गया है कि पुराने गैस क्षेत्रों से उत्पादित गैस की कीमतें (Gas Price) साल भर ही में करीब 5 गुना तक बढ़ चुकी हैं.

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...