10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedनए साल से पहले घर में जरूर ले आएं ये 7 चीजें,...

नए साल से पहले घर में जरूर ले आएं ये 7 चीजें, होगी बरकत ही बरकत

Published on

साल 2022 बहुत जल्द खत्म होने वाला है. जब भी नया साल शुरू होने वाला होता है तो हर कोई चाहता है कि उनके लिए आने वाला साल अच्छा हो. नए साल में सभी तरह के कष्टों से निजात मिले. धन की कमी न रहे. घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली का वातावरण बना रहे. अगर आप चाहते हैं आपका आने वाला साल, खुशियों और सुख, समृद्धि और पैसों से भरा हो, तो वास्तु शास्त्र के हिसाब से नए साल में इन कुछ चीजों की खरीदारी करें. इससे साल भर आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी. आइए जानते हैं कि किन चीजों को घर लाने से धन की कमी नहीं होगी.

1. तुलसी का पौधा
नए साल के मौके पर घर में किसी भी तरह का इंडोर प्लांट लगाना शुभ माना जाता है. ऐसे में आप तुलसी लेकर आ सकते हैं. इस पौधे का घर में रहना बेहद शुभ माना जाता है.

2. मोर पंख
भगवान श्रीकृष्ण का सबसे प्रियमोर पंख, जिस भी घर में होता है वहां मां लक्ष्मी का वास होता है. अगर आप अपने नए साल को खुशियों से भरना चाहते हैं तो घर में मोर पंख जरूर लाकर रखें. लेकिन 1 से 3 ही मोरपंख होने चाहिए.

3. लघु नारियल 
लघु नारियलों को लपेटकर तिजोरी में रख दें. इसके घर में रखे होने से भी धन तथा समृद्धि बरकरार रहती है. लघु नारियल के अन्य प्रयोग भी है.

4. मोती शंख
घर में मोती शंख को रखने से सुख-समृद्धि बने रहती है और धन की कमी नहीं रहती है. ऐसे में नए साल के लिए मोती शंख की खरीदारी करें. इसे पूजा करने के बाद पैसा रखने वाली जगह या तिजोरी में रख दें. इससे तरक्की के नए द्वार खुलते हैं और पैसों की कभी कमी नहीं रहती है.

5. धातु का कछुआ
नए साल में धातु का कछुआ खरीदना बेहद शुभ माना जाता है. वास्तु शास्त्र में कछुए को सुख और समृद्धि का प्रतीक माना गया है. नया साल शुरू होने से पहले पीतल, कांसा या चांदी से बने कछुए की खरीदारी की जा सकती है.

6. धातु का हाथी
वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में धातु से बनी हाथी की मूर्ति को रखना काफी शुभ माना जाता है. इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और बुरी शक्तियों का नाश होने लगता है. ऐसे में इस बार नए साल के लिए ठोस चांदी के धातु से बनी हाथी की प्रतिमा की खरीदारी करें. हाथी रखने से घर में शांति और सुख समृद्धि बनी रहती है.

7. लाफिंग बुद्धा
नए साल पर लाफिंग बुद्धा खरीदना सबसे अच्छा माना जाता है. इसे हमेशा घर की उत्तर-पूर्व दिशा की ओर ही रखें. घर में इसे रखने से धन की कमी कभी नहीं आती है.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...