10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedमहक चहल के साथ धोखाधड़ी, 5 मिनट के अंदर लगाया 49 हजार...

महक चहल के साथ धोखाधड़ी, 5 मिनट के अंदर लगाया 49 हजार का चूना, FIR दर्ज

Published on

‘बिग बॉस’ की पूर्व कंटेस्टेंट व ‘नागिन 6’ की एक्ट्रेस महक चहल के साथ ऑनलाइन पेमेंट के दौरान बड़ी धोखाधड़ी हुई है। एक्ट्रेस ने बताया कि सिर्फ 5 मिनट के अंदर उनसे 49 हजार रुपये लूट लिए गए। हमारी सहयोगी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, महक चहल के साथ साइबर धोखाधड़ी हुई। जब वह इंटरनेट के जरिए कुरियर सर्विस से गुड़गांव पार्सल भेजने के लिए जानकारी जुटा रही थीं तो उनके साथ ये घटना हुई। इस प्रक्रिया के दौरान चंद मिनटों के अंदर वह अपने हजारों रुपये गंवा बैठीं। आइए बताते हैं इस धोखाधड़ी के बारे में महक चहल ने क्या क्या बताया।

महक चहल ने इस घटना के बारे में बताते हुए कहा कि, मुझे एक कुरियर गुरुग्राम भेजना था और इस सिलसिले में, मैं एक कुरियर कंपनी का नंबर खोजने के लिए इंटरनेट की मदद ली। इस बीच मुझे नेट पर एक व्यक्ति का नंबर मिला और मैंने कॉल किया। उस शख्स ने खुद को बड़ी कुरियर सर्विस कंपनी से जुड़ा हुआ बताया। फिर उसने अपनी वेबसाइट की मदद से सामान भेजने के लिए गाइड करना शुरु किया। मैंने उनकी वेबसाइट पर रजिस्टर किया और फिर पेमेंट करने के लिए मैंने ऑनलाइन माध्यम चुना।

हक चहल के साथ हुई धोखाधड़ी, 5 मिनट में हजारों का लगा चूना
एक्ट्रेस ने बताया कि मैंने गूगल पे से पेमेंट करना शुरु किया लेकिन इससे पेमेंट नहीं हो पाया। इसके बाद उस शख्स ने एक लिंक भेजा और कहा कि मैम आप इस लिंक पर क्लिक करके भी पेमेंट कर सकती हैं। इसके बाद उन्होंने मुझे यूपीआई पंच करने के लिए कहा। फिर एक मैसेज मेरे फोन पर आया जिसे 20 सेकेंड के अंदर मुझे उन्हें बताना था। इस एक स्टेप के बाद मेरे पैसे अकाउंट से कटने लगे।

बैंक ने किया अकाउंट फ्रीज
महक चहल ने बताया कि उस मैसेज के बाद मेरे बैंक से पैसे कटने लगे तो मैंने तुरंत बैंक को फोन लगाया। इसके बाद मुझे पता चला कि मेरे साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई है। बैंक को मैंने सारी डिटेल दी और उन्होंने मेरा अकाउंट फ्रीज कर दिया। इसके बाद एक्ट्रेस ने तुरंत पुलिस को भी सूचना दी और इसे बारे में शिकायत दर्ज करवाई।

महक चहल ने दर्ज करवाई एफआईआर
महक चहल ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की और मेरी एफआईआर को दर्ज किया। जिस नंबर से मेरी बात हुई थी वह नंबर बंद आ रहा था। आरोपियों ने सिम कार्ड तोड़कर फेंक दिए होंगे। ये चिटर्स बहुत ही चालाकी से घटना को अंजाम देते हैं। मैं बहुत हैरान हूं कि ऑनलाइन के जमाने में चुटकियों में आपके अकाउंट से पैसे कट जाते हैं। इसीलिए सभी को इंटरनेट के जमाने में ज्यादा सतर्क होने की भी आवश्यकता है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...