9.8 C
London
Tuesday, February 10, 2026
HomeUncategorizedचीन के हाथ लगा अरबों डॉलर का महाखजाना, टूटेगा वर्षों का विश्व...

चीन के हाथ लगा अरबों डॉलर का महाखजाना, टूटेगा वर्षों का विश्व रेकॉर्ड, बदल जाएगी ड्रैगन की किस्मत

Published on

बीजिंग

चीन के हाथ बड़ा खजाना लगा है, जो आर्थिक तौर पर उसकी तस्वीर बदल सकता है। चीन के भूवैज्ञानिकों को एक मौजूदा खदान के नीचे सोने का विशाल भंडार मिला है। बीजिंग के अधिकारियों का अनुमान है कि सोने का यह भंडार 1,100 टन हो सकता है, जो जमीन की सतह से 9,800 फीट नीचे तक फैला है। चीनी विशेषज्ञों का दावा है कि यह किसी भी कीमती धातु के दुनिया के सबसे बड़े भंडार होने का रेकॉर्ड अपने नाम करने जा रहा है। एक्सपर्ट को इस भंडार से उच्च गुणवत्ता वाला सोने निकलने की उम्मीद है।

रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के भूवैज्ञानिकों की टीम ने हुनान प्रांत में पिंगजियांग काउंटी के वांगु गोल्ड फील्ड के नीचे करीब 6,600 फीट गहरे 330 टन सोने के अयस्क की 40 से अधिक सोने की वाइन्स खोजी हैं। 3डी मॉडलिंग से पता चलता है कि 9,800 फीट की गहराई तक 1,100 टन तक का भंडार हो सकता है। अगर ये मॉडल सटीक निकले तो सोने के इस पूरे भंडार की कीमत 83 अरब डॉलर तक हो सकती है।

सोने की गुणवत्ता शानदार
नई खोज में अयस्क के प्रति मीट्रिक टन में 138 ग्राम सोना है। ऐसा सोने के खनन में बहुत मुश्किल पाया जाता है यानी इसकी गुणवत्ता बेहद अच्छी है। हुनान प्रांत के भूवैज्ञानिक ब्यूरो के चेन रुलिन ने कह ड्रिल किए गए रॉक कोर में सोने का ये अतिरिक्त भंडार दिखाई दिया है। उनका कहना है कि अगर 1,100 टन का आंकड़ा सही रहता है तो यह दुनिया की सबसे बड़ी सोने की खदान बन जाएगी।

दुनिया में सबसे बड़ी सोने की खदान का रिकॉर्ड अभी तक दक्षिण अफ्रीका की साउथ डीप खान के नाम पर है, जिसमें 1,025 टन सोना है। इंडोनेशिया, रूस, न्यू गिनी और चिली की खदानें दुनिया की शीर्ष पांच सोने की खदानों में शामिल हैं। नेवादा में कार्लिन ट्रेंड और कोर्टेज सोने की खदानें दुनिया में छठे और 10वें स्थान पर हैं। चीन को सोने का ये भंडार मिलता है तो उसकी अर्थव्यवस्था को बड़ा उछाल मिल सकता है।

चीन के पास कितना सोना
दुनिया में अभी तक 2,33,000 टन सोना निकाला गया है, जो अलग-अलग रूप में मौजूद है। इसका दो-तिहाई हिस्सा 1950 के बाद निकाला गया है। चीन का सोने के खनन में अहम योगदान है। विशेषज्ञों का मानना है कि चीन में सोने के कई भंडार छिपे हैं। चीन दुनिया के सोने के बाजार में सबसे आगे है। चीन का खनन उद्योग दुनिया में सोने के उत्पादन में 10 प्रतिशत योगदान देता है।

चीन गोल्ड रिजर्व के मामले में दुनिया में छठे नंबर पर है। चीन के पास 2,264 टन सोने का भंडार है। चीन ने हालिया वर्षों में तेजी से अपना गोल्ड रिजर्व बढ़ाया है। सोने के भंडारों की नई खोज से चीन का गोल्ड रिजर्व आने वाले समय में और बढ़ सकता है। इस समय दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड रिजर्व अमेरिका के पास है। वहीं भारत गोल्ड रिजर्व के लिहाज से दुनिया में नौवें नंबर पर है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए परिसर में नवनिर्मित ‘सुश्रुत भवन’ ओपीडी का किया लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद) परिसर में नवनिर्मित ओपीडी भवन...

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों एवं प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने शिष्टाचार भेंट की और...

आतंकवाद के नाम पर मजदूर से तीन दिन बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी

भोपाल राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक मजदूर को आतंकवाद के नाम...

मंदिर के सामने शराब दुकान को लेकर विवाद, मानव अधिकार आयोग ने उठाए सवाल

भोपाल शहर के आरो कॉलोनी स्थित मंदिर के सामने संचालित शराब दुकान को लेकर विवाद...

More like this

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...

बीएचईएल झांसी में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न

भेल झांसी |भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी इकाई में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...