13.4 C
London
Tuesday, March 3, 2026
HomeUncategorized5G डील में चीनी कंपनियों के हाथ खाली, इन ब्रांड्स ने मारी...

5G डील में चीनी कंपनियों के हाथ खाली, इन ब्रांड्स ने मारी बाजी

Published on

नई दिल्ली,

जियो और एयरटेल ने 5G इक्विपमेंट पार्टनर फाइनल कर लिए हैं. इस रेस से Huawei और ZTE जैसे चीनी कंपनियां बाहर हो गई हैं, जबकि Nokia, Ericsson और सैमसंग को ज्यादातर कॉन्ट्रैक्ट्स मिले हैं. जहां नोकिया फिनलैंड की है, वहीं Ericsson स्वीडन और सैमसंग कोरिया की कंपनी है.

नेक्स्ट जनरेशन के नेटवर्क रोलआउट में चीनी कंपनियों के हाथ कुछ नहीं लगा है. वहीं वोडाफोन आइडिया 5G इक्विपमेंट पार्टनरशिप के लिए यूरोपीय वेंडर्स से बातचीत में लगी हुई है.रिपोर्ट्स की मानें तो वोडाफोन आइडिया ने शुरुआत में उन सर्किल के लिए ऑर्डर प्लेस किया है, जहां उसका रेवेन्यू मार्केट शेयर का 15 परसेंट या ज्यादा है.

जियो और एयरटेल की डील फाइनल
यूरोपीय वेंडर्स पहली बार मोबाइल टेलीफोनी इक्विपमेंट की सप्लाई मुकेश अंबानी की Jio को करेंगे. इससे पहले जियो ने 4G नेटवर्क के लिए सैमसंग के साथ मिलकर काम किया था. वहीं सैमसंग इस बार एयरटेल को मोबाइल नेटवर्क गीयर की सप्लाई करेगा.शुरुआती दौर में एयरटेल 15 हजार से 20 हजार 5G साइट्स पर काम शुरू करेगा, जिससे बड़े शहरों को कवर किया जा सके. वहीं जियो का ऑर्डर इससे भी बड़ा होगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा एरिया को बड़े शहरों में कवर किया जा सके.

अभी नहीं दिया है ऑर्डर
हालांकि, जियो और एयरटेल दोनों को ही नेटवर्क इक्विपमेंट के लिए पर्चेज ऑर्डर अभी प्लेस करना है. ब्रांड्स ने इस मामले में भी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो भारती एयरटेल के सीनियर एक्जीक्यूटिव ने नोकिया, Ericsson और सैमसंग के साथ हुई डील की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि एयरटेल सभी वेंडर्स को पर्चेज ऑर्डर देगा.

चीनी कंपनियों को नहीं मिला भाव
रिपोर्ट्स की मानें तो Huawei और ZTE दोनों ही एयरटेल के 4G नेटवर्क से भी फेज आउट कर दिए जाएंगे. दोनों कंपनियों को तीनों नए वेंडर्स रिप्लेस करेंगे, जो 5G के लिए एयरटेल के साथ काम करने वाले हैं. वहीं जियो ने एयरटेल से भी कम कीमत पर Ericsson के साथ इक्विपमेंट्स के लिए डील कर ली है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...