14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedचाइनीज कंपनी ने भारत में लॉन्च की इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज 521...

चाइनीज कंपनी ने भारत में लॉन्च की इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज 521 Km का सफर

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय कार बाजार में नई इलेक्ट्रिक कार BYD ATTO 3 लॉन्च हो गई है. दुनिया की अग्रणी न्यू एनर्जी व्हीकल निर्माता कंपनी BYD ने भारत की पहली स्पोर्टी बोर्न E-SUV, प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV, BYD-ATTO 3 पेश की. इसे e-platform 3.0 पर बनाया गया है. हालांकि कंपनी ने लॉन्च के दौरान इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है.

इलेक्ट्रिक SUV में शानदार रेंज
इस इलेक्ट्रिक कार के जरिए कंपनी ने भारतीय कार बाजार में जोरदार एंट्री मारी है. BYD-ATTO 3 की ARAI सर्टिफाइड रेंज 521 किलोमीटर और NEDC-रेंज 480 किलोमीटर होने का दावा किया गया है. उम्मीद है कि कंपनी इस E-SUV की कीमत का खुलासा अगले महीने कर सकती है. हालांकि, कंपनी ने इस कार की बुकिंग शुरू कर दी है.

50,000 रुपये में करा सकते हैं बुकिंग
बिजनेस टुडे के मुताबिक, भले ही अब तक BYD-ATTO 3 की कीमत से पर्दा नहीं उठाया गया है. लेकिन कंपनी ने इस कार की बुकिंग शुरू कर दी है. 50,000 रुपये की टोकन मनी देकर इसे बुक कराया जा सकता है. ATTO 3 की डिलीवरी 2023 की शुरुआत में स्टार्ट होने की बात कही जा रही है. कंपनी की ओर से कहा गया है कि पहली 500 BYD-ATTO 3 ई-एसयूवी की डिलीवरी जहवरी में 2023 में की जाएगी.

50 मिनट में 80% चार्ज होगी
अल्ट्रा-सेफ्टी ब्लेड बैटरी और बॉर्न EV प्लेटफॉर्म (ई-प्लेटफॉर्म 3.0) से लैस, BYD-ATTO 3 में 50 मिनट में 0 प्रतिशत से 80 फीसदी तक चार्ज होती है. इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में 60.48 kWh की पावरफुल बैटरी दी गई है. इसके साथ ही इसमें 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा का एक्सीलरेशन टाइम 7.3 सेकेंड में हासिल करने की क्षमता है. इसके व्हील साइज 18 इंच हैं.

इन रंगों में मिलेगी E-SUV
BYD-ATTO 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारत में ई-प्लेटफॉर्म 3.0 पर तैयार किया गया है. इसके साथ ही इसमें इलेक्ट्रिक स्लाइड और एंटी-पिंच सुविधाओं के साथ 1,261 मिलीमीटर लंबा और 849 मिलीमीटर चौड़ा पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है. इस ई-एसयूवी में चार कलर की रेंज मिलेगी. इनमें Boulder Grey, Parkour Red, Ski White और Surf Blue शामिल हैं.

सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग्स
अन्य फीचर्स की बात करें तो BYD-ATTO 3 में 7 एयरबैग्स दिए गए हैं. इसके अलावा इसमें L2 एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) BYD डिपायलट, एक 12.8-इंच का एडेप्टिव रोटेटिंग सस्पेंशन इलेक्ट्रॉनिक पैड, 360 डिग्री होलोग्राफिक ट्रांसपेरेंट इमेजिंग सिस्टम, एनएफसी कार्ड की, व्हीकल टू लोड (VTOL) मोबाइल पॉवर स्टेशन समेत अन्य सुविधाएं मौजूद हैं.BYD के भारत में 21 शहरों में 24 शोरूम हैं और कंपनी की योजना इसमें विस्तार करने की है. कंपनी 2023 के अंत तक देश में शोरूम की संख्या 24 से बढ़ाकर 53 करने का लक्ष्य तैयार कर रही है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...