9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedकॉमेडियन पराग कनसारा का निधन, राजू श्रीवास्तव के साथ शो में आए...

कॉमेडियन पराग कनसारा का निधन, राजू श्रीवास्तव के साथ शो में आए थे नजर

Published on

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव जहां सबको हंसाते थे, वह रुलाकर चले गए. हार्ट अटैक के बाद राजू वेंटिलेटर पर चले गए थे. करीब डेढ़ महीना जिंदगी-मौत से लड़ने के बाद राजू ने 21 सितंबर को दम तोड़ दिया. वह हम सभी को अलविदा कह गए. अब कॉमेडी इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आ रही है. कॉमेडियन सुनील पाल ने बताया है कि उनके दोस्त और ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन के कंटेस्टेंट पराग कनसारा का निधन हो गया है. सुनील पाल ने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है.

सुनील पाल ने शेयर किया इमोशनल वीडियो
सुनील पाल वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि दोस्तों, नमस्कार. एक और दिल दहला देने वाली खबर आई है. कॉमेडी की दुनिया से. हमारे ‘लाफ्टर चैलेंज’ के छठवें साथी, हमारे पराग कनसारा जी अब इस दुनिया में नहीं रहे. जी हां, पराग कनसारा, कॉमेडी करते थे. पराग भाई अब इस दुनिया में नहीं रहे. क्या हो रहा है इस दुनिया में पता नहीं. किसकी नजर लग गई है. हंसाने वाले, लोगों को हंसाते थे इतना, उनके साथ, उनके परिवार के साथ न जाने क्यों ऐसा हो रहा है. एक-एक करके कॉमेडियन्स हमसे दूर जा रहे हैं.

सुनील पाल ने आगे कहा कि कुछ दिनों पहले राजू श्रीवास्तव जी हमें छोड़कर चले गए. उनका सदमा ही हम लोग अभी तक सहन नहीं कर पाए हैं. उन्हें याद करते हैं, उनकी बातों को याद करते हैं, लेकिन सच तो यह है कि अब वह हमारे बीच नहीं हैं. शरीर उनका हमारे बीच नहीं है. इनसे पहले दीपेश भान हम लोगों को हंसाते-हंसाते चले गए. अभी कुछ दिनों पहले मेरे बहुत अच्छे दोस्त, स्टैंडअप कॉमेडियन ‘भाबीजी घर पर है’ पर डॉक्टर बने हैं जीतू गुप्ता उनका 19 का बेटा इस दुनिया से चला गया.

सुनील पाल ने पराग कनसारा के लिए कहा कि पराग कनसारा जी ने आज सुबह 7 बजे अंतिम सांस ली. पराग कनसारा जी के साथ मेरी यादें ताजा हैं. घर जैसे संबंध हैं. उन्होंने हमेशा मुझे अपना छोटा भाई माना है. जब भी वह मुंबई आते थे तो हमारे घर आते थे. दुआएं देते थे. बहुत सारी प्रार्थनाएं करते थे. उनके साथ मैंने फिल्म भी की ‘बॉम्बे टू गोवा’. सैकड़ों टीवी शोज किए हैं. हजारों लाइव शोज किए हैं. बहुत अच्छे कलाकार थे. स्टेज पर जाकर वहां की रौनक बढ़ा देते थे. मंझे हुए कलाकार थे वो. गुजराती उनकी मातृभाषा थी. जीरो से उन्होंने शुरुआत की थी. छोटे-छोटे काम करके वह आगे बढ़े थे. पार्ट टाइम जादूगर भी थे वह. सर्कस में भी उन्होंने काम किया है. बर्थडे पार्टीज में वह बच्चों को गेम खिलाते थे औ जादू करते थे. कॉमेडी भी करते थे. पराग कनसारा साहब के बहुत सारी यादें मुझे याद आ रही हैं. मैं बस यही प्रार्थना करता हूं कि उनके परिवार को शांति मिले. उनकी आत्मा को शांति मिले. मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि पराग भाई हमारे बीच नहीं रहे हैं. मेरे लिए यह सहन कर पाना मुश्किल हो रहा है.

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...