14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorized‘अनुपमा' की रियल लाइफ में क्लेश, सौतेली बेटी पर रूपाली गांगुली का...

‘अनुपमा’ की रियल लाइफ में क्लेश, सौतेली बेटी पर रूपाली गांगुली का लीगल एक्शन, पति ने साधी चुप्पी

Published on

अनुपमा शो फेम टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने स्टेप-डॉटर ईशा वर्मा को लीगल नोटिस भेजा है. एक्ट्रेस का आरोप है कि ईशा ने उनकी इमेज को मिट्टी में मिलाने का काम किया है. कई दिनों से चल रहे इन आरोपों के दौर पर आखिर उन्होंने चुप्पी तोड़ी और एक्शन लिया है. हालांकि रुपाली ने कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन पर्सनल मैटर को पब्लिक में उछालने के लिए ईशा के खिलाफ मानहानि का दावा ठोका है. नोटिस में उन्होंने बताया है कि ईशा उनके जरिए पब्लिसिटी पाना चाहती हैं. वहीं पति अश्विन वर्मा चुप्पी साधे हुए हैं.

रुपाली ने भेजा नोटिस
रुपाली की पर्सनल लाइफ ने इन दिनों खूब सुर्खियां बटोरी. दरअसल, उन पर पति अश्विन वर्मा की दूसरी शादी से हुई बेटी ईशा वर्मा ने कई आरोप लगाए. इसके जवाब खुद ना देते हुए रुपाली ने कानून का सहारा लिया है. रुपाली ने की वकील सना रईस खान के जरिए नोटिस दिलवाया है.

मानहानि का नोटिस उनकी सौतेली बेटी को उनके झूठे और नुकसानदायक बयानों के जवाब में जारी किया गया है. क्योंकि रूपाली गांगुली का मानना है कि पब्लिसिटी पाने के लिए ईशा ने ये सारी बातें पब्लिक में उछाली हैं. रुपाली इसके सख्त खिलाफ है. उन्होंने इन निराधार दावों से अपनी इमेज को बचाने के लिए ये कानूनी कदम उठाया है. रुपाली का मानना है कि ये आरोप पूरी तरह से उनके रेप्यूटेशन और पॉपुलैरिटी का फायदा उठाने के लिए किया गया है. ईशा की इस तरह की हरकतों से न केवल इमोशनल नुकसान हुआ है, बल्कि उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल इमेज को भी गलत तरीके से कलंकित किया गया है.

ईशा ने लगाया था इल्जाम
मालूम हो कि ईशा रुपाली के पति अश्विन वर्मा की दूसरी पत्नी से हुई बेटी हैं, जिन्होंने हाल ही में रुपाली के खिलाफ आरोपों से भरे कई इंटरव्यूज दिए हैं और वीडियोज जारी किए हैं. ईशा का आरोप है कि रुपाली ने उनका घर तोड़ा है. रुपाली का उनके पिता के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था. इस वजह से वो ईशा की मां को छोड़ कर चले गए और तलाक लिया. इसी के साथ ईशा का कहना है कि रुपाली बेहद बेरहम औरत हैं वो उन्हें अपने पिता से बात तक नहीं करने देती हैं. ईशा के मुताबिक उन्होंने कई बार अश्विन से बात करने की कोशिश की, लेकिन रुपाली ने ऐसा होने नहीं दिया.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...