9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedदेश की सबसे बड़ी जब्ती, ED को मिली Xiaomi के 5551 करोड़...

देश की सबसे बड़ी जब्ती, ED को मिली Xiaomi के 5551 करोड़ फ्रीज करने की इज़ाजत

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार चीन की टेक कंपनियों के खिलाफ लगातार कड़ा रुख अपना रही है. पहले चीन के निवेश वाली कई ऐप कंपनियों पर कार्रवाई की गई, अब इसकी जद में मोबाइल हैंडसेट कंपनी Xiaomi भी आ गई है. प्रवर्तन निदेशालय ने कंपनी के खिलाफ विदेशी मुद्रा विनिमय कानून (FEMA) के उल्लंघन को लेकर जांच की थी. इसके बाद कंपनी के 5,551 करोड़ रुपये के फंड को सीज करने का आदेश जारी किया था. अब इसके लिए ED को FEMA Competent Authority से फंड फ्रीज करने की परमिशन मिल गई है.ये देश में ईडी की अब तक की सबसे बड़ी जब्ती है. इससे पहले उसने कभी भी इतनी बड़ी राशि को जब्त नहीं किया है.

रॉयल्टी की आड़ में धोखाधड़ी
ईडी ने अपनी जांच में पाया था कि Xiaomi India ने 2014 में भारत में काम करना शुरू किया. ये चीन की प्रमुख मोबाइल हैंडसेट कंपनी Xiaomi के पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी है. Xiaomi India ने 2015 से अपनी पेरेंट कंपनी को पैसे भेजना शुरू किया. कंपनी ने विदेशी कंपनियों को कुल 5,551.27 करोड़ रुपये भेजे. Xiaomi India ने इतनी बड़ी राशि रॉयल्टी चुकाने की आड़ में भेजी. Xiaomi India भारत में ही मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनियों से पूरी तरह बने हुए हैंडसेंट की खरीद करती थी. ऐसे में उसने विदेश में काम करने वाली इन तीनों कंपनियों की कोई सर्विस ली ही नहीं और इसके बावजूद फर्जी दस्तावेज बनाकर रॉयल्टी के नाम पर ये राशि भेजी.

अप्रैल में जारी किया आदेश
ईडी ने Xiaomi के इन एसेट को जब्त करने के लिए सबसे पहले 29 अप्रैल 2022 को आदेश जारी किया था. विदेशी मुद्रा विनिमय कानून के प्रावधानों के मुताबिक इस जब्ती के लिए ईडी को सक्षम प्राधिकरण से अनुमति लेना अनिवार्य है, जो अब उसे मिल गई है.

FEMA की धारा-4 का उल्लंघन
ईडी ने अपनी जांच में Xiaomi को फेमा की धारा-4 का उल्लंघन करता पाया, जो विदेशी मुद्रा को अपने पास रखने के बारे में बात करती है. इसके अलावा कंपनी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के उल्लंघन के भी आरोप हैं. ईडी का कहना है कि कंपनी ने विदेश में राशि भेजने के दौरान बैंकों को कई ‘भ्रामक जानकारियां’ भी दीं. इस मामले को लेकर ईडी ने Xiaomi के पूर्व इंडिया हेड मनु कुमार जैन (Manu Kumar Jain Xiaomi) को समन कर पूछताछ की थी. ईडी कंपनी के भारत में कामकाज करने के तरीके को लेकर फरवरी से जांच कर रही है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...