10.6 C
London
Tuesday, April 21, 2026
HomeUncategorizedरच दिया इतिहास! 'नाटू नाटू' की ऑस्कर में हुई एंट्री, खुशी से...

रच दिया इतिहास! ‘नाटू नाटू’ की ऑस्कर में हुई एंट्री, खुशी से झूमी RRR टीम

Published on

95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 के नॉमिनेशन्स हो चुके हैं. इस बार एसएस राजामौली की फिल्म RRR के सॉन्ग ‘नाटू नाटू’ ने अपनी जगह इसमें बना ली है. सॉन्ग, बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी के लिए नॉमिनेट हुआ है. एमएम कीरावानी ने इस गाने को कंपोज किया है. गाने को सिर्फ नॉमिनेशन ही नहीं, बल्कि ऑस्कर में जीत के लिए भी बहुत मजबूत दावेदार माना जा रहा है.

कहा जा रहा है कि ‘नाटू नाटू’ गाने ने लेडी गागा और री- री के सॉन्ग्स को पीछे छोड़ा है. फैन्स तो यही उम्मीद कर रहे हैं कि एक बार फिर ‘नाटू नाटू’ अपने घर इंटरनेशनल अवॉर्ड लेकर आए. ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 नॉमिनेशन्स, बवर्ली हिल्स, कैलीफोर्निया में हुए. इसके नॉमिनेशन्स होस्ट रिज अहमद और एक्ट्रेस एलीसन विलियम्स ने किए. इंडियन सिनेमा के लिए वाकई में आज बहुत बड़ा दिन रहा है.

इन दो डॉक्यूमेंट्री फिल्मों ने भी मारी बाजी
इसके अलावा शॉनक सेन की डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म All That Breathes भी इस बार ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 में नॉमिनेट हुई है. सिर्फ इतना ही नहीं, डायरेक्टर गुनीत मोंगी की The Elephant Whisperers डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए नॉमिनेट हुई है. कहना पड़ेगा कि आज इंडियन सिनेमा के लिए यह बहुत गर्व की बात हुई है कि देश से तीन फिल्में ऑस्कर जीतने की दौड़ में आई हैं. हालांकि, भारत की तरफ से ऑफिशियल एंट्री ‘छेलो शो’ (द लास्ट फिल्म शो) टॉप 15 में शॉर्टलिस्ट हुई ती, लेकिन यह दूर- दूर तक किसी भी कैटेगरी का हिस्सा नहीं बनी.

हाल ही में एसएस राजामौली की फिल्म RRR के सॉन्ग ‘नाटू नाटू’ ने गोल्डन ग्लोब 2023 अवॉर्ड अपने नाम किया था. इसने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी अवॉर्ड जीता था. भारत के लिए यह भी गर्व की बात थी. फैन्स इस न्यूज को सुनकर बेहद ही एक्साइटेड हुए थे. ट्विटर पर टीम को सभी ने बधाइयां दी थीं. फिल्म की पूरी स्टार कास्ट के लिए यह बेहद ही स्पेशल मोमेंट था.

खुश है RRR की टीम
टीम ने ट्विटर पर ‘नाटू नाटू’ का एक स्टिल शेयर करते हुए पूरी टीम को बधाई दी है. ऑस्कर अवॉर्ड 2023 में नॉमिनेशन को लेकर पूरी टीम काफी खुश है. कहा जा रहा है कि इस फिल्म ने अपने आप में एक इतिहास रचा है. पहले गोल्डन ग्लोब 2023 अवॉर्ड और अब ऑस्कर अवॉर्ड 2023 नॉमिनेशन में अपनी जगह बनाई है.

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...