16.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorized'मां-बाप पर मजाक कर बेशर्मी की हदें पार', अब स्वाति सचदेवा ने...

‘मां-बाप पर मजाक कर बेशर्मी की हदें पार’, अब स्वाति सचदेवा ने मां पर की भद्दी कॉमेडी, लोगों की झल्लाहट चरम पर

Published on

यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने माता-पिता के ऊपर अश्लील कॉमेडी की थी। उन्हें इस विवाद के बाद भारी आलोचना का सामना करना पड़ा और अब उसके कुछ हफ्ते बाद ही एक फीमेल कॉमेडियन ने भी माता-पिता के बारे में भद्दा मजाक किया है। इसके बाद से ही इंटरनेट पर लोग बौखला गए हैं। स्टैंड-अप कॉमेडियन स्वाति सचदेवा ने हाल ही में मंच पर आकर कॉमेडी की जिसमें उन्होंने ये बताया कि फीमेल वाइब्रेटर मिलने के बाद उनकी मां का रिएक्शन कैसा था।

शनिवार को उनका एक वीडियो क्लिप वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर लोग इस पर अलग-अलग राय रख रहे हैं। कुछ लोग इसे मजेदार मान रहे हैं, तो कुछ इस बात पर बहस कर रहे हैं कि क्या माता-पिता के बारे में चुटकुले बनाकर अब सीमा लांघी जा रही है। यहां देखें वीडियो:

फीमेल कॉमेडियन ने पिटवाई भद
यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया की समय रैना के ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ पर की गई टिप्पणी ने लोगों को काफी परेशान किया। जहां अल्लाहबादिया को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है, वहीं स्वाति सचदेवा के मज़ाक ने कॉमेडी, सीमाओं और परिवार के मामले में मजाक को किस हद तक जाना चाहिए, इस बारे में नई चर्चाओं को जन्म दिया है।

स्वाति सचदेवा पर क्या कहेंगे?
स्वाति सचदेवा वायरल वीडियो क्लिप में कहती सुनाई दे रही हैं, ‘मेरी मां एक कूल मॉम बनने की कोशिश कर रही हैं लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। हाल ही में मेरे साथ एक दुखद घटना हुई, जब उन्हें मेरा वाइब्रेटर मिला। वह पूरे आत्मविश्वास के साथ मेरे पास आईं और मुझसे ‘एक दोस्त’ की तरह बात करने लगीं। मुझे लगा वह मेरा वाइब्रेटर मांगेगी। वह इसे गैजेट, खिलौना कहने लगीं। मैंने कहा, ‘मैं कसम खाती हूं, मां, यह पापा का है।’

मां के ऊपर घटिया कॉमेडी
उन्होंने कहा, ‘बकवास मत करो, मुझे उनकी पसंद पता है’। तभी मेरी मां ने इसे निकाला और मुझसे पूछना शुरू कर दिया।’ वीडियो पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है और वे तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। एक एक्स यूजर ने इस पर कहा- यह बेशर्म स्वाति सचदेवा कॉमेडी के नाम पर अश्लीलता फैलाने में व्यस्त है। पैसे के लिए अपने जुनून में, वह अपने माता-पिता को भी नहीं बख्श रही है। बेशर्म।

लोगों का फूटा गुस्सा
एक यूजर ने कॉमेडियन की आलोचना करते हुए कहा- स्वाति सचदेवा दिल्ली से हैं और उन्होंने AMITY से पढ़ाई की है। जब उन्हें अच्छी नौकरी नहीं मिली, तो उन्होंने एडल्ट कंटेंट लिखना शुरू कर दिया। एक एक्स यूजर ने शो से एक क्लिप शेयर करते हुए पूछा- समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया पर काफी जांच हो चुकी है। क्या वह अगली होंगी? एक ने कहा- इन दिनों कॉमेडी का मतलब सिर्फ़ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना है और कुछ नहीं। क्या यह एक बेहतर कॉमेडी है या घटिया कॉमेडी?

Latest articles

नायब तहसीलदार की प्रताड़ना से तंग आकर पटवारी ने दी जान

रतलाम। मप्र के रतलाम जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ खजूरी...

पातरा बरखेड़ी में भक्ति का सैलाब: भव्य शोभायात्रा के साथ हनुमान मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव

भोपाल। राजधानी के पातरा बरखेड़ी क्षेत्र में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में आयोजित तीन...

बच्ची को 400 किमी दूर फेंकने वाले भोपाल के दंपती गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के एक दंपती द्वारा ढाई साल की मासूम बच्ची को श्योपुर के...

अरेरा कॉलोनी में शराब दुकान के खिलाफ आर-पार की जंग: कांग्रेस के आंदोलन को मिला भाजपा पार्षदों और कार्यकर्ताओं का साथ

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके अरेरा कॉलोनी में स्थित आर्य समाज मंदिर के पास...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...