8.9 C
London
Thursday, March 26, 2026
HomeUncategorizedगदर 2 के प्रमोशन में सनी- अमीषा को देखने पहुंची भीड़, चोरी...

गदर 2 के प्रमोशन में सनी- अमीषा को देखने पहुंची भीड़, चोरी हो गए दर्जनों फोन

Published on

सनी देओल और अमीषा पटेल जोर-शोर से अपनी आने वाली फिल्म ‘गदर 2’ का प्रमोशन करने में लगे हैं. मुंबई से दिल्ली, जयपुर और अब गाजियाबाद में एक्टर्स ने इस फिल्म को प्रमोट किया. इस दौरान फैंस की भारी भीड़ दोनों को देखने प्रमोशनल इवेंट पर उमड़ी थी. अब खबर है कि इस इवेंट में आने वाले कई लोगों का नुकसान भी हो गया है.

चोरी हुए लोगों के फोन
गाजियाबाद में 6 अगस्त को सनी देओल और अमीषा पटेल पहुंचे थे. दोनों इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में हेवीटेट सेंटर में ‘गदर 2’ प्रमोशन कर रहे थे. इस कार्यक्रम के दौरान एक्टर्स को देखने आए करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों के मोबाइल चोरी हो गए. यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान उमड़ी भीड़ में मौजूद करीब 16 लोगों के मोबाइल चोरी हो गए. अब लोगों ने इंदिरापुरम थाने में इसकी एफआईआर दर्ज करवाई है.

जयपुर में किया था प्रमोशन
फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर फैंस के बीच बेहद उत्साह है. ऐसे में सनी देओल और अमीषा पटेल भी इसका प्रमोशन करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं. गाजियाबाद से पहले दोनों स्टार्स अपने किरदार तारा सिंह और सकीना के रूप में जयपुर के हवा महल पहुंचे थे. यहां उन्होंने पिंक सिटी परकोटे में हवा महल झरोखे का दीदार किया.

अपने पसंदीदा एक्टर को सड़क पर घूमते देख फैंस की भीड़ भी उमड़ पड़ी थी. इस दौरान सनी देओल ने अपने मूवी का फेमस डायलॉग ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ बोलकर फैंस में जोश भर दिया था. जयपुर के छोटी चौपड़ स्थित हवा महल देखने पहुंचे सनी देओल और अमीषा पटेल के लिए सड़के जाम हो गई थी. हवा महल के बाद सनी देओल और अमीषा पटेल ने जयपुर के कई स्मारकों का भी दीदार किया. साथ ही GT मॉल में जाकर फैंस संग लाइव रूबरू भी हुए थे.

इस हफ्ते रिलीज होगी फिल्म
फिल्म ‘गदर 2’, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इसमें तारा सिंह और सकीना के साथ-साथ उनके बेटे चरणजीत उर्फ जीते भी नजर आएंगे. फिल्म की कहानी जीते की लव स्टोरी पर आधारित होने वाली है. बेटे के लिए एक बार फिर तारा पाकिस्तान जाएंगे. फिल्म से और भी बड़ी उम्मीद की जा रही है. डायरेक्टर अनिल शर्मा ने इस फिल्म को बनाया है. इसका क्लैश अक्षय कुमार की ‘OMG 2’ से होगा.

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...