9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorized7 सालों से चली आ रही डिमांड पूरी! सरकार के इस फैसले...

7 सालों से चली आ रही डिमांड पूरी! सरकार के इस फैसले से पेट्रोल और डीजल 2 से 4 रुपये होगा सस्ता

Published on

नई दिल्‍ली

धनतेरस के अवसर पर तेल कंपनियों ने पेट्रोल पंप डीलरों को बड़ी सौगात दी है। उनकी 7 सालों से चली आ रही डिमांड पूरी हो गई है। इस कदम के चलते देश के कई राज्‍यों में पेट्रोल और डीजल के दाम घटेंगे। उपभोकताओं को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। तेल कंपनियों ने दूरदराज के स्थानों पर बने उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिए अंतर-राज्य माल ढुलाई को युक्तिसंगत बनाने का भी बड़ा फैसला लिया है। दूर-दराज के ये वो स्‍थान हैं जो तेल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) के पेट्रोल और डीजल डिपो से दूर हैं।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस फैसले का स्‍वागत किया है। तेल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) ने पेट्रोल पंप डीलरों को मिलने वाले कमीशन को बढ़ाने का फैसला लिया है। इससे देश के कई हिस्सों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होंगी। यह फैसला उन दूर-दराज के इलाकों के लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए लिया गया है जो पेट्रोल और डीजल के डिपो से बहुत दूर हैं।

ओएमसी ने इंट्रा-स्टेट फ्रेट रेशनलाइजेशन करने का भी फैसला किया है। इससे भी दूर-दराज के इलाकों में पेट्रोल और डीजल सस्ता मिलेगा। हालांकि, चुनाव वाले राज्यों और क्षेत्रों में यह फैसला बाद में लागू होगा।यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस विजन को दर्शाता है जिसके तहत वह देश के दूर-दराज के इलाकों को भी बाकी हिस्सों के बराबर लाना चाहते हैं। इसका उदाहरण पूर्वोत्तर क्षेत्र है जहां सड़क, हवाई और रेलवे का विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा तैयार किया गया है।

इस फैसले से ओडिशा के मलकानगिरी जिले के कुननपल्ली और कालीमेला में पेट्रोल और डीजल के दाम कम हो जाएंगे। कुननपल्ली में पेट्रोल ₹4.69 और डीजल ₹4.45 सस्ता होगा। वहीं, कालीमेला में पेट्रोल ₹4.55 और डीजल ₹4.32 सस्ता होगा। इसी तरह छत्तीसगढ़ के सुकमा में पेट्रोल ₹2.09 और डीजल ₹2.02 सस्ता होगा। डीलर कमीशन बढ़ाने से लगभग 7 करोड़ लोगों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। ये लोग रोजाना देशभर में मौजूद पेट्रोल पंपों पर जाते हैं।

डीलर कमीशन बढ़ाने से ईंधन की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। पिछले 7 साल से लंबित इस मांग के पूरा होने से पेट्रोल पंप डीलरों और कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे हैं। देशभर में 83,000 से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर लगभग 10 लाख कर्मचारी काम करते हैं।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...