10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedकिसानों को केंद्र सरकार का दिवाली गिफ्ट... गेहूं-सरसों समेत कई फसलों पर...

किसानों को केंद्र सरकार का दिवाली गिफ्ट… गेहूं-सरसों समेत कई फसलों पर MSP बढ़ाने का फैसला

Published on

नई दिल्ली,

बुधवार को हुई मोदी कैबिनेट की बैठक में कई बड़े ऐलान किए गए. एक ओर जहां केंद्रीय कर्मचारियों को 3 फीसदी DA Hike को तोहफा दिया गया, तो वहीं दूसरी ओर किसानों को भी सरकार ने बड़ा दिवाली गिफ्ट दिया है. दरअसल, केंद्र की ओर से रवि सीजन की फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस यानी MSP में इजाफा किया गया है. इसमें गेंहू की फसल पर प्रति क्विंटल 150 रुपये, तो सरसों पर 300 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा किया गया है.

इन फसलों पर MSP में इजाफा
कैबिनेट की बैठक में रवि की फसलों की एमएसपी में इजाफे का भी फैसला किया गया है, जो किसानों के लिए भी बड़ी दिवाली गिफ्ट है. रिपोर्ट के मुताबिक, मार्केटिंग सीजन 2025-26 के लिए सरकार ने रवि फसलों के लिए नए मिनिमम सपोर्ट प्राइस यानी MSP तय कर दिए हैं. इसके तहत गेहूं की एमएसपी को 150 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 2,425 रुपये कर दिया गया है, जो अब तक 2,275 रुपये प्रति क्विंटल थी. सरसों पर प्रति क्विंटल 300 रुपये MSP बढ़ाई गई है और ये 5,650 रुपये प्रति क्विंटल से 5,950 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है. इसी तरह चने का MSP 210 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाने का फैसला किया गया है और इसका नया एमएसपी 5,650 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है, जो पहले 5440 रुपये प्रति क्विंटल था.

इसके अलावा मसूर पर एमएसपी में 275 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है और ये 6,425 रुपे से बढ़कर 6,700 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है. सैफ्लाॉवर पर 140 रुपये की बढ़ोतरी की गई है और ये 5,800 रुपये से बढ़कर 5,940 रुपये कर दिया गया है.

MSP का मतलब क्या?
यहां ये समझ लेना जरूरी है कि आखिर एमएसपी होता क्या है. तो बता दें कि MSP वह न्यूनतम समर्थन मूल्य होता है, जो सरकार किसानों को उनकी फसलों के लिए सुनिश्चित करती है. साफ शब्दों में समझें तो ये वो प्राइस होता है, जिस पर सरकार किसानों से उनकी फसल की खरीद करती है. इसका उद्देश्य फसल की कीमत में उतार-चढ़ाव से किसानों को नुकसान से बचाना होता है.

अश्विनी वैष्णव बोले- किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध
मोदी कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी देने के साथ ही केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर बैठे किसानों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि हम किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं और हमने किसानों को लाभ पहुंचाने वाले कई फैसले लिए हैं. मुझे उम्मीद है कि हमारी सरकार ने किसानों के लिए जो किया है, उसे देखते हुए वे कोई फैसला लेंगे.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...