10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedडोनाल्ड ट्रंप को बढ़त से शेयर मार्केट बम-बम, सेंसेक्स 900 अंकों से...

डोनाल्ड ट्रंप को बढ़त से शेयर मार्केट बम-बम, सेंसेक्स 900 अंकों से ज्यादा उछला, एशियाई बाजार भी झूमे

Published on

नई दिल्ली:

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के बाद रिजल्ट आने शुरू हो गए हैं। बुधवार को शुरुआती नतीजों में डोनाल्ड ट्रंप को बढ़त दिखाई दे रही है। वहीं उनकी प्रतिद्वंदी कमला हैरिस अभी काफी पीछे हैं। अमेरिका में ट्रंप एक बार फिर से वापसी को देखते हुए शेयर बाजार भी खुश हो गया। दोपहर 12 बजे तक सेंसेक्स में जहां 600 अंकों तक की बढ़त आ गई तो वहीं एशियाई बाजार भी झूम उठे। दोपहर दो बजे तक सेंसेक्स में 900 अंकों से ज्यादा की तेजी आ गई थी।

बुधवार दोपहर 12 बजे तक सेंसेक्स 700 से ज्यादा अंक उछलकर फिर से 80 हजार के पार आ गया। वहीं निफ्टी भी 200 अंकों से ज्यादा बढ़कर 24400 के पार हो गया। दोपहर 12 बजे तक सेंसेक्स में 740 अंकों की बढ़त आ गई थी। इस बढ़त के साथ सेंसेक्स 80216 अंक पर आ गया था। वहीं निफ्टी 224 अंकों की बढ़त के साथ 24437 पर था।

बढ़त के साथ खुला बाजार
बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। सेंसेक्स 79,771.82 अंक पर खुला जबकि यह कल 79,476.63 अंक पर बंद हुआ था।वहीं निफ्टी भी 24,308.75 अंक पर खुला। कल यानी मंगलवार को यह 24,213.30 अंक पर बंद हुआ था।

इन शेयरों में आई तेजी
शुरुआत में कई शेयरों में तेजी देखी गई। सेंसेक्स पैक में एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, मारुति, सन फार्मा और एक्सिस बैंक टॉप गेनर्स रहे। वहीं, टाइटन, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स और एसबीआई टॉप लूजर्स रहे। जिनमें सबसे ज्यादा तेजी देखी गई उनमें आदिनाथ एक्जिम, टैनवाला केम, एआई चैंपडनी, एमेसर बायोटेक, ओमांश एंटरप्राइजेज, किरण व्यापार, हिंदुस्तान हार्डी, जेनबर्कट फार्मा आदि रहे।

एशियाई मार्केट में भी बढ़त
अमेरिका में फिर से ट्रंप की आहट से न केवल भारतीय शेयर मार्केट को पंख लगे बल्कि एशियाई बाजार भी झूम उठे। चीन, जापान, ताइवान, पाकिस्तान आदि देशों की शेयर मार्केट में भी बढ़त देखी गई। हालांकि चीन के शेयर मार्केट में बहुत ज्यादा बढ़त नहीं आई। शंघाई स्टॉक एक्सचेंज में एक फीसदी भी बढ़त नहीं देखी गई।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...