1.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
HomeUncategorizedइस साल अब तक 110576170000000 की कमाई... यह खुशी बनी रहेगी या...

इस साल अब तक 110576170000000 की कमाई… यह खुशी बनी रहेगी या होगी फुर्र?

Published on

नई दिल्‍ली

घरेलू शेयर बाजार इस साल अब तक तेजी के रथ पर सवार रहा है। इस दौरान प्रमुख सूचकांक लगातार नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे। इसके चलते निवेशकों की संपत्ति में भारी बढ़ोतरी हुई। इसमें 110.57 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। इस साल अब तक बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों के कुल बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में 1,10,57,617.4 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इन कंपनियों का कुल पूंजीकरण बढ़कर 4,74,86,463.65 करोड़ रुपये (5.67 लाख करोड़ डॉलर) हो गया है।

बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार मूल्यांकन 27 सितंबर को 477.93 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था। उसी दिन सेंसेक्स ने 85,978.25 अंक के अपने सबसे ऊंचे स्तर को छुआ था। बीएसई के सेंसेक्स ने कैलेंडर वर्ष 2024 में अब तक 12,026.03 अंक यानी 16.64 फीसदी की छलांग लगाई है। सेंसेक्स साल की शुरुआत में 72,271.94 अंक के स्तर पर था।

तेज उछाल के पीछे सबसे बड़ा फैक्‍टर
इस तेजी का फायदा निवेशकों को अच्छे रिटर्न के रूप में मिला है। विश्लेषकों ने बाजारों में तेज उछाल का श्रेय घरेलू स्तर पर तरलता की बेहतर स्थिति के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूत बुनियाद को दिया है। स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘इस साल घरेलू स्तर पर मजबूत तरलता देखने को मिली है। यह म्यूचुअल फंड उद्योग में रिकॉर्ड निवेश से प्रेरित है।’

मीणा ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के बिकवाली दबाव के बावजूद भारतीय इक्विटी बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने में सफल रहे। खासकर मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों ने बेहतर प्रदर्शन किया। कई शेयरों के ऊंचाई पर पहुंचने से खुदरा निवेशकों ने अच्छा लाभ कमाया। इस साल अब तक बीएसई मिडकैप सूचकांक में 12,645.24 अंक यानी 34.32 फीसदी और स्मॉलकैप में 14,777.09 अंक यानी 34.62 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, ‘हाल के हफ्तों में तेज उछाल फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती का नतीजा है। उम्मीद है कि आरबीआई भी अपनी द्विमासिक समीक्षा बैठक में इसी तरह का कदम उठाएगा।’

बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 17 सितंबर को पहली बार 83,000 अंक के स्तर से ऊपर बंद हुआ। तीन दिन बाद ही यह पहली बार ऐतिहासिक 84,000 अंक के स्तर से ऊपर बंद हुआ। इसने 25 सितंबर को 85,000 अंक के स्तर को भी पार कर लिया।

मीणा ने कहा, ‘भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद वैश्विक बाजार भी इस तेजी में मददगार रहे हैं। अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती चक्र की शुरुआत भारत जैसे उभरते बाजारों के लिए महत्वपूर्ण सकारात्मक कारक रही है। इससे निवेशकों की धारणा को बढ़ावा मिला है और जोखिमपूर्ण परिसंपत्तियों में तरलता का प्रवाह बढ़ा है।’

रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्‍यवान कंपनी
सेंसेक्स वर्ष 2023 में 11,399.52 अंक यानी 18.73 फीसदी उछला था। इस दौरान निवेशकों की संपत्ति 81.90 लाख करोड़ रुपये बढ़ी थी। सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार मूल्यांकन पिछले साल 29 नवंबर को पहली बार चार लाख करोड़ डॉलर पर पहुंचा था।

रिलायंस इंडस्ट्रीज 19,82,265.88 करोड़ रुपये के बाजार मूल्यांकन के साथ देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है। टीसीएस (15,50,820.85 करोड़ रुपये), एचडीएफसी बैंक (14,48,480.85 करोड़ रुपये), भारती एयरटेल (9,67,295.41 करोड़ रुपये) और आईसीआईसीआई बैंक (8,98,320.22 करोड़ रुपये) भी शीर्ष पांच में शामिल हैं।

आगे कैसी रह सकती है चाल?
इजरायल-ईरान के बीच तनाव बढ़ने से अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों पर दबाव बना है। घरेलू बाजार भी इससे अछूता नहीं रहेगा। इसके अलावा हाल में चीन ने अपनी अर्थव्‍यवस्‍था में जान फूंकने के लिए बड़े प्रोत्‍साहन का ऐलान किया है। इससे भारतीय बाजारों से पैसा निकलकर चीन के बाजारों की ओर रुख कर सकता है। बीते कुछ सत्रों में बाजार में नरमी के पीछे यही फैक्‍टर थे। वैल्‍यूएशन को लेकर भी चिंता है।

हालांकि, भारतीय अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है। यह शेयर बाजार के लिए सकारात्मक संकेत है। बड़ी संख्‍या में घरेलू निवेशक बाजार में आए हैं। ये बाजार में किसी तेज गिरावट को थामेंगे। आगे की राह बहुत कुछ अंतरराष्‍ट्रीय और घरेलू स्‍तर पर होने वाली घटानाओं से तय होगी।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...