14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedElon Musk बेच रहे परफ्यूम, एक झटके में 10000 शीशियां बिकीं, जानिए...

Elon Musk बेच रहे परफ्यूम, एक झटके में 10000 शीशियां बिकीं, जानिए कीमत

Published on

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क अब एक परफ्यूम सेल्समैन बन चुके हैं. यहां तक कि अपने ट्विटर अकाउंट पर भी उन्होंने इसके बारे में अपडेट कर दिया है. उन्होंने Burnt Hair नाम से एक परफ्यूम ब्रांड लॉन्च किया है. जिसके बारे में उनका दावा है कि ये दुनिया की सबसे अच्छी खुशबू है.

जी हां, एलन मस्क ने Burnt Hair परफ्यूम ब्रांड की जानकारी ट्विटर पर शेयर की है. The Boring Company पर इसका एक अलग से Buy Now पेज भी दिख रहा है. एलन मस्क का कहना है कि ये परफ्यूम Omnigender होगा, यानी पुरुष, महिला और अन्य सभी जेंडर के लोग इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. इसकी कीमत 100 डॉलर (करीब 8400 रुपये) है. वहीं शिपिंग चार्ज एक्सट्रा लगेंगे. जबकि लोग इस परफ्यूम के लिए क्रिप्टोकरेंसी में भी भुगतान कर सकते हैं. इसके लिए शिपिंग चार्जेस 3,000 रुपये लगेंगे.

लोगों को लगा मजाक
Tesla और SpaceX जैसी कंपनियों के प्रमुख एलन मस्क ने सितंबर में जब परफ्यूम मार्केट में उतरने का एलान किया, तो लोगों को लगा कि वो मजाक कर रहे हैं. उन्होंने अपने अंदाज के मुताबिक ट्रोल करने के लिए Burnt Hair जैसे ब्रांड को लॉन्च किया है. वैसे एलन मस्क पहले भी ऐसे प्रोडक्ट मार्केट में लॉन्च कर चुके हैं जो किसी मीम या जोक पर आधारित होते हैं. लेकिन अब बोरिंग कंपनी की साइट पर परफ्यूम का बायिंग पेज दिखने के बाद ये कंफर्म हो गया है कि उन्होंने परफ्यूम मार्केट में एंट्री कर ली है.

Burnt Hair की खासियत
इस परफ्यूम की खासियत को बताते हुए एलन मस्क ने ट्वीट किया कि ‘ये विपरीत इच्छाओं का इत्र’ है. ये ऐसा परफ्यूम है, जो आपको भीड़ से अलग करता है, आप एयरपोर्ट से गुजर रहे हों तब भी लोगों का ध्यान खींचेगी. दावा है कि कंपनी इसकी 10,000 शीशियां बेच चुकी है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...