10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedElon Musk ने एक दिन में गंवाए 10 अरब डॉलर, अडानी-अंबानी का...

Elon Musk ने एक दिन में गंवाए 10 अरब डॉलर, अडानी-अंबानी का ये हाल

Published on

नई दिल्ली,

दुनिया के शीर्ष अरबपतियों में नंबर एक पर मौजूद टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने एक दिन में 10 अरब डॉलर से ज्यादा का नुकसान झेला, तो लिस्ट में शामिल भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी और मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में भी कमी आई है. ब्लूमबर्ग के बिलेनियर्स इंडेक्स पर नजर डालें तो टॉप-10 में शामिल सभी अमीरों को घाटा हुआ है.

इतनी रह गई मस्क की नेटवर्थ
सबसे पहले बात कर लेते हैं दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क की. टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक मस्क की संपत्ति में एक ही दिन में 10.3 अरब डॉलर या करीब 85,000 हजार करोड़ रुपये की कमी आई है. इसके बाद उनकी नेटवर्थ कम होकर 210 अरब डॉलर रह गई है.

बेजोस-अर्नाल्ट को भी नुकसान
Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक, दुनिया के दूसरे सबसे अमीर अमेजन के जेफ बेजोस को एक दिन में 5.92 अरब डॉलर (करीब 49 हजार करोड़ रुपये) का घाटा उठाना पड़ा है. बेजोस की नेटवर्थ कम होकर 137 अरब डॉलर रह गई है. इसके साथ ही लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट की नेटवर्थ- 4.85 अरब डॉलर (40 हजार करोड़ रुपये) कम होकर 131 अरब डॉलर रह गई है.

गौतम अडानी की संपत्ति इतनी घटी
Top-10 Billionaires लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद एशिया के सबसे अमीर इंसान गौतम अडानी को संपत्ति में 2.11 अरब डॉलर या 17,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमी आई है. उनकी कुल नेटवर्थ घटकर 125 अरब डॉलर रह गई है. पांचवें रईस माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स की नेटवर्थ 2.65 अरब डॉलर घटकर 106 अरब डॉलर, जबकि छठे रईस वॉरेन बफे की दौलत 2.29 अरब डॉलर कम होकर 94.2 अरब डॉलर रह गई.

इन अमीरों को भी लगा झटका
अरबपतियों की लिस्ट में सातवें पायदान पर शामिल लैरी पेज को एक दिन में 2.18 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा और उनकी नेटवर्थ 91.3 अरब डॉलर रह गई. इसके अलावा दुनिया के 8वें अमीर व्यक्ति सर्गेई ब्रिन की नेटवर्थ 2.07 अरब डॉलर की कमी के साथ 87.4 अरब डॉलर रह गई. नौंवे रईस स्टीव बाल्मर की बात करें तो उनकी नेटवर्थ में भी बड़ी गिरावट आई और यह 4.03 अरब डॉलर घटकर 83.8 अरब डॉलर रह गई.

मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में भी कमी
टॉप-10 बिलेनियर्स की लिस्ट में 10वें पायदान पर मौजूद मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में भी कमी देखने को मिली है. एक दिन में उन्हें 93.7 मिलियन डॉलर (करीब 770 करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है. संपत्ति में इस गिरावट के साथ अंबानी की नेटवर्थ कम होकर 83.6 अरब डॉलर रह गई है. गौरतलब है कि संपत्ति में गिरावट के बाद भी मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...