10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedइमरजेंसी: पंजाब चुनाव के बाद रिलीज होगी कंगना रनौत की फिल्‍म, मेकर्स...

इमरजेंसी: पंजाब चुनाव के बाद रिलीज होगी कंगना रनौत की फिल्‍म, मेकर्स को ‘शांत समय’ का इंतजार

Published on

कंगना रनौत की पॉलिटिकल-ड्रामा ‘इमरजेंसी’ की रिलीज पर पिछले दिनों खूब हंगामा हुआ। यह फिल्‍म पहले 6 सितंबर को ही रिलीज होने वाली थी। लेकिन सिख संगठनों के विरोध से लेकर सेंसर बोर्ड से रस्‍सकसकी हाई कोर्ट तक पहुंची। अब फिल्‍म के मेकर्स केंद्रीय फिल्‍म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के सुझाव के हिसाब से फिल्‍म में कट्स लगाने को भी तैयार हैं। ताजा जानकारी ये है कि ‘इमरजेंसी’ को अब पंजाब में चुनाव के बाद रिलीज किए जाने की तैयारी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘इमरजेंसी’ के मेकर्स फिल्‍म को चुनाव के बाद रिलीज करने का मन बना रहे हैं। कंगना रनौत इस फिल्‍म की लीड एक्‍ट्रेस होने के साथ ही इसकी डायरेक्‍टर और को-प्रोड्यूसर भी हैं। कंगना रनौत ने फिल्‍म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है।

‘इमरजेंसी’ की रिलीज के लिए शांत समय का इंतजार
रिपेार्ट में प्रोडक्शन से जुड़े सूत्र के हवाले से कहा गया है, ‘सेंसर बोर्ड की सभी शर्तों पर सहमति जताने के बाद इसे पंजाब चुनाव के बाद रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म हम सभी के दिल के करीब है और दर्शकों को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। इसलिए, काफी विचार-विमर्श के बाद और किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचाने के लिए पूरी टीम ने फैसला किया कि चुनाव खत्म होने के बाद इसकी रिलीज डेट तय की जाएगी। फिलहाल यह फिल्म को एक शांत समय में रिलीज करना सबसे अच्छा फैसला है।’

आपातकाल के दौर की कहानी, सेंसर बोर्ड ने लगाए हैं 13 कट्स
कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ तत्‍कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा 1975 में लगाए गए आपातकाल की राजनीतिक घटनाओं को बयान करती है। फिल्‍म्‍ के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही यह काफी चर्चा में रही। सिख संगठनों ने आरोप लगाया कि फिल्‍म में समुदाय को गलत तरीके से दिखाया गया है। सेंसर बोर्ड ने फिल्‍म में कथ‍ित तौर पर 13 कट्स लगाए हैं।

हाई कोर्ट में जिरह के दौरान हुई थी राजनीति की बात
हाई कोर्ट में जिरह के दौरान प्रोडक्‍शन कंपनी जी-स्‍टूडियोज के वकील ने कहा था कि सेंसर बोर्ड जानबूझकर फिल्‍म को सर्टिफिकेट नहीं दे रही है। उन्‍होंने यह भी कहा कि फिल्‍म की डायरेक्‍टर और लीड एक्‍ट्रेस सांसद हैं और सत्ताधारी दल नहीं चाहती कि फिल्‍म के कारण समुदाय विशेष को चुनाव से पहले गलत संदेश जाए। इस पर कोर्ट ने टिप्‍पणी करते हुए वकील से यह भी पूछा था कि क्‍या आप यह कहना चाह रहे हैं कि पार्टी अपने ही सदस्‍य की फिल्‍म को रिलीज नहीं होने दे रही है।

बहरहाल, मेकर्स ने अभी भी ‘इमरजेंसी’ की रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की है। लेकिन यह जरूर साफ कर दिया है कि उनकी नजर देश के राजनीतिक घटनाक्रम और चुनावी कैलेंडर पर है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...