14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedशाहरुख खान की इस फिल्म पर केस कर चुका है फैजान खान,...

शाहरुख खान की इस फिल्म पर केस कर चुका है फैजान खान, मुंबई से भी कनेक्शन, पूछताछ में क्या बताया

Published on

रायुपर

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को कॉल पर जान से मारने की धमकी मिली। इसके बाद बांद्रा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बांद्रा पुलिस ने कॉल को ट्रेस किया तो छत्तीसगढ़ के रायपुर का निकला। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर दबिश देकर फैजान खान को ढूंढ निकाला है। पुलिस ने उससे लगभग दो घंटे पूछताछ की। फैजान खान पेशे से एडवोकेट है। मुंबई पुलिस ने शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में फैजान से रायपुर में पूछताछ की।

इस दौरान फैजान खान ने बताया कि दो नवंबर को मेरा फोन गुम हो गया था, जिसकी रिपोर्ट मैंने खामडीह पुलिस स्टेशन (रायपुर) में दे रखी है। मेरे घर पर स्थानीय पुलिस के साथ मुंबई से दो पुलिसकर्मी आए थे। उन्होंने मुझसे शाहरुख खान के धमकी मामले में करीब दो घंटे पूछताछ की।

पुलिस से मिली धमकी देने की जानकारी
उन्होंने मुझसे कहा कि आपके मोबाइल से शाहरुख खान को धमकी दी गई है और 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। कॉल करने वाले ने यह भी कहा कि रुपये नहीं दिए तो जान से मार देंगे। मैंने पुलिसकर्मियों को बताया कि मेरा फोन दो नवंबर को गुम हो गया था। मैं जिला कोर्ट में हूं। पांच नवंबर को मैं कोर्ट में था, एसपी ऑफिस में था। जिस किसने मेरा फोन एक्सेस किया है उसे ट्रेस कीजिए।

कहा- 14 नवंबर को जाऊंगा मुंबई
मुंबई पुलिस ने मुझे नोटिस दे दिया है और 14 तारीख को पूछताछ के लिए मुंबई बुलाया है। मैं मुंबई जाऊंगा। मैंने उनके साथ पूरा सहयोग किया है। उन्होंने मुझसे पूछा था कि उस वक्त आप कहां थे, मैंने उनको बताया कि मैं एसपी ऑफिस था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिसकर्मी जब घर आए थे तब मुझे मामले की जानकारी हुई। मैं पहले भी मुंबई में रह चुका हूं। मैं एडवोकेट हूं और वहां पर भी एडवोकेट का काम करता था।

शाहरुख खान की फिल्म पर जता चुके हैं आपत्ति
इसके अलावा फैजान खान ने कहा कि 1994 में शाहरुख खान की फिल्म ‘अंजाम’ रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख जब शिकार से आते हैं तो एक डायलॉग बोलते हैं, ‘हरि सिंह, बाहर गाड़ी में हिरण पड़ा है, तुम लोग पकाकर खा लेना’। उसकी मां जब मना करती है तो वो कहता है मुझे इसमें मजा आता है। उस पर मैंने आपत्ति जताई। इसको लेकर मैंने मुंबई पुलिस कमिश्नर और राजस्थान में भी शिकायत की है।

ये शिकायत उस पर एफआईआर करने और फिल्म को बैन करने के लिए की थी। बिश्नोई समाज हिरण की पूजा करता है, ऐसे में मुसलमान अगर ऐसा बोलता है तो दो समुदाय के बीच लड़ाई झगड़ा हो सकता है, इसलिए मैंने कहा था कि इस फिल्म को बैन किया जाए और इस पर एफआईआर दर्ज हो।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...