14 C
London
Tuesday, April 21, 2026
HomeUncategorizedपहली बार घटी FB की कमाई, मंदी के डर से बिगड़ा खेल...

पहली बार घटी FB की कमाई, मंदी के डर से बिगड़ा खेल या यूजर्स का मोह भंग?

Published on

Facebook, WhatsApp और Instagram जैसे पॉपुलर ऐप्स की पैरेंट कंपनी Meta (जो पहले फेसबुक हुआ करती थी) की कमाई पहली बार कम हुई है. बुधवार को आया तिमाही रिजल्ट पहला मौका है, जब कंपनी का रेवेन्यू कम हुआ है. मंदी के डर और बढ़ते कंपटीशन की वजह से कंपनी की डिजिटल ऐड्स सेल्स प्रभावित हुई है.

रिजल्ट आने के बाद कंपनी के शेयर 4.6 परसेंट गिर गए. मेटा के कयास के मुताबिक तीसरी तिमाही में उनका रेवेन्यू 26 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. कंपनी की मानें तो उनका रेवेन्यू इस तिमाही 1 परसेंट गिरकर 28.8 अरब डॉलर पहुंच गया है. टिकटॉक जैसे प्रतिद्वंदियों के मार्केट में आने से कंपनी की कमाई पर असर पड़ने लगा है.

कितना कम हुआ रेवेन्यू
पिछली तिमाही कंपनी का रेवेन्यू 29.1 अरब डॉलर था. दुनिया के सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को हैंडल करने वाली मेटा ने यूजर्स ग्रोथ को लेकर भी मिले-जुले रिजल्ट रिपोर्ट किए हैं. कंपनी के फ्लैगशिप ऐप Facebook पर मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या 2.93 अरब रही है, जो एनालिस्ट के अनुमान के आसपास है.

ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ की बात करें तो इस तिमाही एक्टिव यूजर्स की संख्या 1 परसेंट बढ़ी है. वहीं डेली एक्टिव यूजर्स की संख्या 1.97 अरब पहुंच गई है. दूसरी ग्लोबल कंपनियों की तरह ही Meta को भी कमाई से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

डॉलर बन रहा दुश्मन?
लगातार मजबूत होते डॉलर की वजह से भी कंपनी को नुकसान हो रहा है. चूंकि डॉलर लगातार मबजूत हो रहा है, इसकी वजह से दूसरे देशों से होने वाली कमाई घट रही है. क्योंकि वहां की करेंसी डॉलर के मुकाबले कमजोर हो रही है. तीसरी तिमाही में Meta को 6 परसेंट की रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान है. वहीं मेटा के रिजल्ट से एक और बात साफ हो गई है. डिजिटल ऐड्स की लड़ाई अब सिर्फ सोशल मीडिया कंपनियों में नहीं, बल्कि सर्च इंजन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के बीच हो रही है.

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...