4.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
HomeUncategorizedपलट गया गेम... अडानी विल्मर से नाता तोड़ने पर आया अडानी ग्रुप...

पलट गया गेम… अडानी विल्मर से नाता तोड़ने पर आया अडानी ग्रुप का बयान!

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय अरबपति गौतम अडानी के नेतृत्व वाले अडानी ग्रुप में उन खबरों पर प्रतिक्रिया जारी की है, जिनमें उम्मीद जताई जा रही है कि अडानी विल्मर कंपनी में वे अपनी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रहे हैं. ग्रुप की ओर से इन खबरों का खंडन किया गया है. गौरतलब है कि ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में बुधवार को बताया गया था अडानी समूह सिंगापुर बेस्ड बिल्मर ग्रुप के साथ अपने ज्वाइंट वेंचर Adani Wilmar से बाहर निकलने का प्लान बना रहा है.

ये बताया गया था स्टेक सेल का कारण
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में बताया गया था कि अडानी ग्रुप Adani Wilmar में अपनी 44 फीसदी हिस्सेदारी को बेचने की तैयारी कर रहा है और मौजूदा शेयर प्राइस के मुताबिक देखें तो इसके जरिए अडानी ग्रुप को 2.7 अरब डॉलर मिल सकते हैं. रिपोर्ट में हिस्सेदारी बेचने के लिए जो कारण बताया गया है, उसके मुताबिक, Adani Group अपने कोर बिजनेस पर फोकस करते हुए पूंजी जुटाने के लिए स्टेक सेल का प्लान बना रहा है.

अडानी ग्रुप ने की तस्वीर साफ
दरअसल, अडानी ग्रुप (Adani Group) और सिंगापुर बेस्ड विल्मर ग्रुप (Wilmar Group) का ज्वाइंट वेंचर है. अडानी के इस कदम को कथित तौर विल्मर समूह के साथ साझेदारी से बाहर निकलने की तैयारी भी बताया जा रहा है. Gautam Adani की ये कंपनी 8 फरवरी 2022 को शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी और इसकी वैल्यू 6.17 अरब डॉलर है. हालांकि, इन कंपनी में अपनी हिस्सेदारी की बिक्री की खबरों का खंडन करते हुए अडानी ग्रुप ने फाइलिंग में कहा है मीडिया में चल रही खबरों में कोई सत्यता नहीं है. अगर ऐसा कोई डेवलपमेंट होता है, तो फिर आवश्यकताओं के अनुसार हम इसका खुलासा करेंगे.

हिस्सेदारी बिक्री की खबरों का शेयर पर असर
गौरतलब है कि बुधवार को सुर्खियों में रही इस तरह की खबरों के बीच शेयर बाजार में कारोबार के दौरान Adani Wilmar के शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी. वहीं इसका असर सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भी दिखा और कारोबार खत्म होने पर अडानी की इस कंपनी का शेयर 1.11 फीसदी की गिरावट 373.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.

1999 में हुई थी अडानी विल्मर की शुरुआत
अडानी विल्मर के बारे में बात करें तो इसकी शुरुआत साल 1999 में हुई थी और इसकी शेयर बाजार में लिस्टिंग बीते साल 2022 में की गई थी. Fortune Brand के तहत प्रमुख खाद्य तेल विनिर्माता कंपनी अडानी विल्मर ने बीते दिनों अपने जून 2023 तिमाही के नतीजे घोषित किए थे. इनमें बताया गया था कि कंपनी को चालू वित्तवर्ष की पहली तिमाही में 79 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है. कंपनी ने इस नुकसान के लिए खाद्य तेल कीमतों में गिरावट को कारण बताया था.

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...