10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedइस कंपनी के बोर्ड में शामिल होंगे गौतम अडानी के बेटे, मंजूर...

इस कंपनी के बोर्ड में शामिल होंगे गौतम अडानी के बेटे, मंजूर हुआ प्रस्ताव

Published on

नई दिल्ली,

पिछले महीने अडानी ग्रुपकी हुई अंबुजा सीमेंट्स ने बड़ा ऐलान किया है. कंपनी ने अपनी EGM में अडानी ग्रुप की फर्म से 20,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दे दी है. साथ ही कंपनी के बोर्ड में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी समेत अन्य चार लोगों को नियुक्त के करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई है. कंपनी ने कहा कि EGM में रखे गए सभी प्रस्तावों को शेयरधारकों की मंजूरी मिल गई है.

बोर्ड में शामिल होंगे करण अडानी
अंबुजा सीमेंट्स ने अडानी ग्रुप की हार्मोनिया ट्रेड एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड से तरजीही आधार पर सिक्योरिटी जारी करके 20,000 करोड़ रुपये जुटाएगी. कंपनी के शेयरहोल्डर्स ने इसकी मंजूरी दे दी है. इस प्रस्ताव के सपोर्ट में 91.37 फीसदी शेयरधारकों के वोट पड़े. इसके अलवा EGM में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी, उनके बेटे करण अडानी और दो डायरेक्टर्स को अंबुजा सीमेंट्स के डायरेक्टर मंडल में नियुक्त करने की मंजूरी मिली. साथ ही शेयरधारकों ने चार स्वतंत्र निदेशकों को भी अंबुजा सीमेंट्स के निदेशक मंडल में नियुक्त करने संबंधी प्रस्ताव को मंजूर कर लिया.

करण अडानी ने की मीटिंग की अध्यक्षता
अंबुजा सीमेंट्स की EGM में गौतम अडानी मौजूद नहीं थे. उनकी जगह उनके बेटे करण अडानी ने मीटिंग की अध्यक्षता की. इस हफ्ते की शुरुआत में संस्थागत निवेशक परामर्श कंपनी (IIAA) ने शेयरधारकों को 20,000 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव के खिलाफ वोटिंग की सलाह दी थी. लेकिन ईजीएम में कुल 12 प्रस्तावों को मंजूर किया गया. अडानी ग्रुप ने पिछले महीने अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी सीमेंट का अधिग्रहण पूरा हो जाने का ऐलान किया था.

अडानी ग्रुप ने जीती थी रेस
इस साल मई में अडानी ग्रुप ने स्विस फर्म होल्सिम के भारत के कारोबार को 10.5 बिलियन डॉलर (81,361 करोड़ रुपये) में खरीदने की रेस को जीता था. होल्सिम की अंबुजा सीमेंट्स में 63.19 फीसदी और एसीसी में 4.48 फीसदी हिस्सेदारी थी. इस सौदे के पूरा होने के बाद अडानी की अंबुजा सीमेंट्स में 63.15 फीसदी और एसीसी में 56.69 फीसदी हिस्सेदारी (अंबुजा सीमेंट्स के जरिये 50.05 फीसदी हिस्सेदारी) हो गई. अंबुजा सीमेंट और एसीसी लिमिटेड की संयुक्त क्षमता 66 मिलियन टन सालाना है.

अंबुजा सीमेंट की कैपेसिटी
अडानी समूह के इन दोनों सीमेंट कंपनियों को खरीदने के बाद वह एक झटके में भारत जैसे महत्वपूर्ण बाजार में नंबर-2 सीमेंट कंपनी बन गई है. अंबुजा सीमेंट के देश में 6 सीमेंट प्लांट हैं. जबकि 8 सीमेंट ग्राइडिंग यूनिट हैं. अंबुजा सीमेंट की अकेले सालाना प्रोडक्शन कैपेसिटी 3.1 करोड़ टन है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...