22 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedत्योहार से काफी पहले मिल सकता है तोहफा, बढ़ेगी सरकारी कर्मचारियों की...

त्योहार से काफी पहले मिल सकता है तोहफा, बढ़ेगी सरकारी कर्मचारियों की सैलेरी

Published on

नई दिल्ली

इस साल सावन का महीना करीब दो महीने लंबा हो गया है। दरअसल, मलमास के होने की वजह से एक महीने की गिनती नहीं होगी। इसलिए दशहरा-दिवाली का त्योहार भी एक महीने आगे खिसक गया है। लेकिन सरकारी कर्मचारयों (Government Employees) को त्योहारी मौसम शुरू होने से काफी पहले तोहफा मिल सकता है। देश में बढ़ती महंगाई के बीच सरकार इनकी सैलरी में बढ़ोतरी कर सकती है।

किन्हें होगा फायदा
नरेंद्र मोदी सरकार यदि सरकारी कर्मचारियों ) के वेतन में बढ़ोतरी का फैसला करती है तो इससे सभी सरकारी कर्मचारियों को लाभ होगा। मीडिया में ऐसी रिपोर्ट्स आई है कि केंद्र सरकार अपने एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान जल्द ही करने वाली है। इसका लाभ राज्य सरकार के कर्मचारियों को भी मिलेगा क्योंकि केंद्र सरकार के ऐलान के बाद इस फैसले को राज्य सरकारें भी लागू करती हैं

कितना हो जाएगा डीए
सरकारी कर्मचारियों को इस समय महंगाई भत्ते (DA) में रूप में मूल वेतन के 42 फीसदी का भुगतान किया जाता है। इसे बढ़ाकर 45 फीसदी करने की बात चल रही है। देखा जाए तो तय अवधि के दौरान महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फॉर्मूला तय है। इसी के आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होती है।

कैसे तय होता है महंगाई भत्ता
सरकार अपने कर्मचारियों पेंशनर्स के लिए हर महीने श्रम ब्यूरो द्वारा जारी किए जाने वाले औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार बना कर महंगाई भत्ता तय करती है। आपको बता दें कि श्रम ब्यूरो, श्रम केंद्रीय मंत्रालय की ही एक शाखा है।

साल में दो बार बढ़ता है डीए
सरकार महंगाई भत्ते में साल में दो बार बढ़ोतरी करती है। पिछली बार इसमें बढ़ोतरी बीते 24 मार्च को हुई थी। उस समय डीए में चार फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी और इसे एक जनवरी 2023 से लागू किया गया था। डीए में अगली बढ़ोतरी एक जुलाई 2023 से ही ड्यू है। इसलिए माना जाता है कि डीए में बढ़ोतरी का ऐलान कभी भी हो सकता है।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...