14.9 C
London
Monday, June 8, 2026
HomeUncategorized500 रुपये की पेंशन दिला दो साहब... खुद को जिंदा साबित करने...

500 रुपये की पेंशन दिला दो साहब… खुद को जिंदा साबित करने को भटक रहे बुजुर्ग

Published on

गोंडा

दो बुजुर्ग जिंदा होने के बावजूद कागजो में मर चुके हैं, जिससे उनकी पेंशन बंद हो गई है। दोनों अधिकारियों की चौखट पर दुहाई देते-देते थक गए, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। 92 साल के भगौती प्रसाद और 70 वर्षीय जगदीश अज्ञात कारणों से कागजों में मृत घोषित कर दिए गए हैं। इससे 500 रुपये महीना मिलने वाली वृद्धावस्था पेंशन मिलनी बंद हो गई। मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने कहा दोनों बुजुर्गों के मामले संज्ञान में आए हैं, जांच कराई जा रही है। इनकी पेंशन तत्काल प्रभाव से प्रभावी की जाएगी, ताकि इनको परेशानी न हो। वहीं जो भी कर्मचारी इसके लिए दोषी होगा, उस पर भी विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

जिले के वजीरगंज ब्लाक के नियामतपुर के 92 साल के भगौती प्रसाद का कहना है कि मैं अभी जिंदा हूं, लेकिन कागज में पता नहीं कैसे मरा घोषित कर दिया। इससे करीब 3 साल से पांच रुपये मिलने वाली पेंशन बंद हो गई है। अगर सरकार मुझे कागज पर जिंदा कर दे तो पेंशन मिलने लगे और हमे किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा। दूसरी तरफ नियामतपुर गांव के भीटिया मजरे के 70 वर्षीय जगदीश भी अभी जिंदा है और अज्ञात कारणों से कागजों में मर चुके है। इससे एक साल से इनकी भी पेंशन बंद हो गई है। दोनों बुजुर्गों की कही कोई सुनवाई नहीं हुई। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि दोनों बुजुर्गों के मामले संज्ञान में आए है और जांच कराई जा रही है। इनकी पेंशन तत्काल प्रभाव से प्रभावी की जाएगी ताकि इनको पेंशन मिल सके।

लापरवाह कर्मचारियों से होगी वसूली
उन्होंने यह भी कहा कि जो भी कर्मचारी इसके लिए दोषी होगा, उसके ऊपर कठोर से कठोर विभागीय कार्यवाही की जाएगी। सीडीओ से जब पूछा गया कि जब से पेंशन बंद हुई है, तब से मिलेगी। साथ ही बताया कि जांच के बाद जब कार्रवाई तय हो जाएगी, जिस कर्मचारी का दायित्व है उससे वसूली भी की जाएगी।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भाजपा उतारेगी तीसरा राज्यसभा कैंडिडेट, दिल्ली से मिली हरी झंडी

कल नामांकन दाखिल करेंगी कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी...

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

More like this

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

पंजाब में ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान को जन आंदोलन बनाने पर जोर, तीन विधानसभा क्षेत्रों में हुई समीक्षा बैठकें

पंजाब। पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘युद्ध...