17.4 C
London
Thursday, June 4, 2026
HomeUncategorized11 महीने के निचले स्तर पर सोना, चांदी भी 55,000 से नीचे,...

11 महीने के निचले स्तर पर सोना, चांदी भी 55,000 से नीचे, क्या यही है खरीदने का सही मौका?

Published on

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना इस समय 11 महीने के निचले स्तर पर आ गया है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.34 फीसद या 5.80 डॉलर गिरकर 1,700 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.46 फीसद या 7.91 डॉलर की गिरावट के सारथ 1702.03 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

भारत में 2 महीने के निचले स्तर पर सोना
भारत में भी सोने की कीमतों में गिरवट देखने को मिल रही है। यहां सोना दो महीने के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 अगस्त 2022 की डिलीवरी वाले सोने का भाव 13 मई 2022 को 50,072 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके बाद गुरुवार को इस सोने का भाव 50,228 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अब शुक्रवार शाम इस सोने का भाव 0.44 फीसद या 223 रुपये की गिरावट के साथ 50,005 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। शुक्रवार दोपहर यह भाव 50,000 के स्तर से नीचे 49,971 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था।

क्या है सोने में गिरावट का कारण
अमेरिका में बढ़े हुए महंगाई के आंकडों से ब्याज दरों में और इजाफे की उम्मीद है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व इस महीने के आखिर में ब्याज दरों में बड़ी बढ़ोतरी कर सकता है। इससे डॉलर इंडेक्स लगातार मजबूत हो रहा है, जिसका असर सोने में गिरावट के रूप में देखने को मिल रहा है।

चांदी भी 55,000 रुपये से नीचे
सोने के साथ ही चांदी की कीमतों  में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी की घरेलू वायदा कीमत 55,000 रुपये प्रति किलोग्राम से नीचे आ गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार शाम 5 सितंबर 2022 की डिलीवरी वाली चांदी का भाव 0.57 फीसद या 314 रुपये की गिरावट के साथ 54,721 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

किस तरह खरीदा जा सकता है सोना?
सोने को फिजिकल फॉर्मेट और इलेक्ट्रॉनिक फॉर्मेट में खरीदा जा सकता है। आप कई एप्स के माध्यम से डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं। इसके बाद कई गोल्ड म्यूचुअल फंड्स आते हैं। गोल्ड ईटीएफ की बात करें, तो इसके जरिए आप अपने डीमैट अकाउंट से भी सोना खरीद सकते हैं। इसके बाद आता है सॉवरेन गोल्ड बांड। सॉवरेन गोल्ड बांड कुछ अवधि के लिए ही उपलब्ध रहता है। भारतीय रिजर्व बैंक हर एक से दो महीने में इश्यू लेकर आता है, जिसमें आप सॉवरेन गोल्ड बांड खरीद सकते हैं। इन इश्यू या buying windows की लिस्ट आपको आरबीआई की वेबसाइट पर मिल जाएगी। यह विंडो पांच दिनों के लिए खुली रहती है।

सोना खरीदते समय ध्यान रखें यह बात
गोल्ड एक महत्वपूर्ण एसेट है और यह पोर्टफोलियो में होना चाहिए, क्योंकि यह स्थिर रिटर्न व इन्फ्लेशन हेज देता है और इक्विटीज के साथ कमजोर को-रिलेशन रखता है। अगर आप पांच साल या इससे अधिक के लिए निवेश कर रहे हैं, तो सॉवरेन गोल्ड बांड को चुनिए। यहां आपको अपने निवेश पर ब्याज भी मिलेगा और अगर आप आरबीआई विंडों से रिडीम करते हैं, तो आपका कैपिटल गेन टैक्स फ्री होगा। दूसरी तरफ, अगर आप शॉर्ट टर्म के लिए सोने में निवेश करना चाहते हैं, तो आप गोल्ड ईटीएफ और गोल्ड म्यूचुअल फंड्स में निवेश कर सकते हैं, क्योंकि यहां आपको लिक्विडिटी काफी अधिक मिलेगी।

Latest articles

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

रायसेन की बेटी अंजना यादव ने माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा: -45 डिग्री तापमान और रास्ते में शवों को देख डगमगाए कदम

भोपाल। मप्र के रायसेन जिले के एक साधारण ग्रामीण परिवार (ग्राम सेमरी) से आने...

More like this

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...