5.9 C
London
Friday, March 13, 2026
HomeUncategorizedशादी का सीजन शुरू होने से पहले सोना हुआ धड़ाम, चांदी भी...

शादी का सीजन शुरू होने से पहले सोना हुआ धड़ाम, चांदी भी टूटी, जानिए कितनी रह गई कीमत

Published on

नई दिल्ली

शादी का सीजन शुरू होने से पहले सोने और चांदी की कीमत में काफी गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 450 रुपये की गिरावट के साथ 79,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। शुक्रवार को सोना 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 600 रुपये टूटकर 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 94,600 रुपये प्रति किलोग्राम था।

99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 450 रुपये घटकर 79,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। शुक्रवार को यह 79,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘सोने की कीमतें कम हो रही हैं, कॉमेक्स में गिरावट है, अभी का भाव शुक्रवार के 2,685 डॉलर के बंद भाव से नीचे है क्योंकि डॉलर इंडेक्स में मजबूती से पीली धातु पर दबाव पड़ रहा है।’

क्यों गिर रही है कीमत
उन्होंने कहा, ‘डोनाल्ड ट्रंप की चुनावी जीत के बाद अमेरिकी बॉन्ड की कीमतों में बढ़ोतरी से सर्राफा में सुधारात्मक रुझान को बढ़ावा मिल रहा है।’ वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 17.80 डॉलर प्रति औंस या 0.66 प्रतिशत गिरकर 2,677 डॉलर प्रति औंस रह गया। हालांकि, एशियाई बाजार में कॉमेक्स चांदी वायदा 0.23 प्रतिशत बढ़कर 31.52 डॉलर प्रति औंस हो गया।

वायदा बाजार का हाल
इस बीच कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 531 रुपये की गिरावट के साथ 76,741 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 531 रुपये यानी 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,741 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 10,052 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,678.80 डॉलर प्रति औंस रह गया।

चांदी भी टूटी
उधर कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 484 रुपये की गिरावट के साथ 90,785 रुपये प्रति किग्रा रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 484 रुपये यानी 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 90,785 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 23,405 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.20 प्रतिशत की हानि के साथ 31.39 डॉलर प्रति औंस रह गई।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...