9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedइस हफ्ते अचानक इतना महंगा हुआ सोना, 52 हजार के करीब पहुंचा...

इस हफ्ते अचानक इतना महंगा हुआ सोना, 52 हजार के करीब पहुंचा रेट

Published on

नई दिल्ली,

त्योहारी सीजन में सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है. लगातार दूसरे सप्ताह भी सोने के रेट में तेजी देखने को मिली है. भारतीय सर्राफा बाजार में इस सप्ताह गोल्ड की कीमतें 52 हजार के करीब पहुंच गई हैं. इस सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने की कीमतें 51,908 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुईं. पूरे हफ्ते सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली. एक्सपर्ट्स का कहना है कि आगे में भी सोने की कीमतों में इजाफा देखने को मिल सकता है. पिछले सप्ताह सोने की कीमतें 51 हजार रुपये के आंकड़े से नीचे थीं.

इस सप्ताह ऐसा रहा सोना का हाल
इस सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी शुरू हुई. मंगलावर को इसमें जोरदार उछाल देखने को मिला और ये 50,391 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 51,169 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गईं. इस हफ्ते सबसे अधिक बढ़ोतरी मंगलवार को ही दर्ज की गई. बुधवार को दशहरा की वजह से मार्केट बंद था. गुरुवार को भी गोल्ड महंगा हुआ और ये 51,792 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. शुक्रवार को सोने की कीमतें 51,908 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुईं.

कितना महंगा हुआ सोना
IBJA Rates के अनुसार, पिछले हफ्ते के मुकाबले इस सप्ताह सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है. पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने की कीमतें 50,362 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुईं थीं. उसके अनुसार, इस सप्ताह सोना 1546 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है.

24 कैरेट वाले सोने का दाम
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट वाले सोने का दाम 7 अक्टूबर को अधिकतम 51,908 रुपये रहा. जबिक 22 कैरेट वाले गोल्ड का दाम 51,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. सभी तरह के गोल्ड के रेट की गणना टैक्स के बिना की गई है. सोने पर जीएसटी शुल्क अलग से देना पड़ता है. अगर आप सोने का गहना खरीदते हैं, तो आपको जीएसटी के साथ मेकिंग चार्ज भी देना पड़ता है. इस वजह ज्वैलरी की कीमतें अधिक होती हैं.

इंटरनेशनल मार्केट में कीमतें
इंटरनेशनल मार्केट में इस सप्ताह सोने की कीमतें तीन फीसदी चढ़ी हैं. हाजिर सोना 1,709.69 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया और अमेरिकी सोना वायदा 1,719.90 डॉलर पर पर सपाट था. रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद फरवरी 2022 के अंत से भारत में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. फरवरी के अंत में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था. फिलहाल सोने की कीमतें 52,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गई हैं. IBJA की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं.

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...