9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedअनिल अंबानी के लिए गुड न्यूज, 25 करोड़ रुपये के जुर्माने पर...

अनिल अंबानी के लिए गुड न्यूज, 25 करोड़ रुपये के जुर्माने पर लगी रोक, लेकिन लगा दी गई यह शर्त

Published on

नई दिल्ली:

अनिल अंबानी के लिए राहत भरी खबर है। सिक्योरिटीज अपीलेट ट्रिब्यूनल (SAT) ने 25 करोड़ रुपये के जुर्माने पर रोक लगा दी है। बता दें कि SEBI ने अनिल अंबानी और रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटिड (RHFL) के पूर्व प्रमुख अधिकारियों सहित 24 अन्य संस्थाओं को पांच साल के लिए सिक्योरिटी बाजार से बैन कर दिया था। इस मामले में सेबी ने अनिल अंबानी पर फंड डायवर्जन का आरोप लगाते हुए 25 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था।

सैट ने जुर्माने में राहत देते हुए कुछ शर्त भी लगाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सैट ने कहा है कि जुर्माने की 50 फीसदी रकम जमा करनी होगी। यह रकम 4 हफ्ते में जमा करनी होगी। साथ ही सेबी को चार हफ्ते के भीतर मामले में जवाब दाखिल करने को कहा है। सैट के इस फैसले से अनिल अंबानी को कुछ राहत मिलेगी। अनिल अंबानी ने सेबी के आदेश को SAT में चुनौती दी थी। अंबानी ने सेबी के आदेश को गलत बताया था।

क्या है पूरा मामला?
सेबी ने एडीएजी के चेयरमैन अनिल अंबानी समेत 26 लोगों पर 625 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। इसके खिलाफ अंबानी ने सैट का दरवाजा खटखटाया था। यह पूरा मामला रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) से जुड़ा है। सेबी का आरोप है कि RHFL ने प्रमोटरों से जुड़ी कंपनियों को लोन देकर फंड का गलत इस्तेमाल किया।

क्या है शेयर की स्थिति?
सेबी ने रिलायंस होम फाइनेंस के शेयरों की ट्रेडिंग भी बंद कर दी है। इसकी अंतिम ट्रेडिंग कीमत 4.75 रुपये है। कंपनी के शेयरों की आखिरी ट्रेडिंग 14 अक्टूबर को हुई थी। इस कंपनी के शेयर ने पिछले 6 महीने में करीब 48 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं एक साल में इसने निवेशकों की रकम दोगुनी से ज्यादा कर दी है। अनिल अंबानी की इस कंपनी का मार्केट कैप 230.17 करोड़ रुपये है।

आज कैसी रही रिलायंस पावर के शेयर की चाल?
अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के शेयरों में आज कई दिनों बाद तेजी दिखाई दी। इस कंपनी के शेयरों में शुक्रवार को 1.22 फीसदी की तेजी आई। इस तेजी के साथ इसके शेयर की कीमत 42.25 रुपये हो गई है। 3 अक्टूबर के बाद से इसमें गिरावट देखी जा रहा थी। इस शेयर ने पिछले एक महीने में निवेशकों को 28 फीसदी रिटर्न दिया हैद्ध वहीं एक साल में इसका रिटर्न करीब 133 फीसदी रहा।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...