10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedरेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 78 दिन की सैलरी के बराबर मिलेगा...

रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 78 दिन की सैलरी के बराबर मिलेगा बोनस

Published on

नई दिल्ली,

देश में त्योहारों का सीजन चल रहा है. दशहरा से पहले ही रेलवे कर्मचारियों को तोहफा मिलने वाला है. रेलवे ने अराजपत्रित रेल कर्मचारियों (आरपीएफ/आरपीएसएफ कर्मियों को छोड़कर) को 78 दिनों के वेतन के बराबर उत्पादकता से जुड़े बोनस (पीएलबी) का भुगतान करने का फैसला किया है. तकरीबन 11.27 लाख रेल कर्मचारियों को ये भुगतान दशहरा की छुट्टियों से पहले कर दिया जाएगा. बता दें कि रेलवे कर्मचारियों को हर साल दशहरा/पूजा के पहले PLB का भुगतान करता है.

रेलवे पर पड़ेगा इतना भार
रेलवे पर कर्मचारियों को इस बोनस का भुगतान करने के लिए 1832.09 का भार पड़ने वाला है. एलिजिबल रेलवे कर्मचारियों को PLB भुगतान के तौर पर 7000 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं. 78 दिनों के हिसाब से कर्मचारियों को बोनस राशि के तौर 17,951 रुपये दिया जाएगा.

कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन के तौर पर काम करेगा बोनस
देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में रेलवे का एक अहम रोल रहा है. कोरोना की महामारियों के बीच भी रेलवे ने कई वित्तीय उपलब्धियां अपने नाम की हैं. 2021-22 में रेलवे ने माल ढुलाई में 184 मिलियन टन की वृद्धिशील ढुलाई हासिल की. रेलवे कर्मचारियों को मिल रहा ये बोनस उनके लिए एक प्रोत्साहन के तौर पर काम करेगा.

कोरोना महामारी में भी कर्मचारियों ने अपने काम से सबको किया था प्रभावित
कोरोना महामारी के दौरान रेलवे कर्मचारियों ने अपने काम से सभी को प्रभावित किया था. कर्मचारियों द्वारा लॉकडाउन अवधि के दौरान भी दुर्गम स्थानों पर आवश्यक वस्तुओं जैसे भोजन, खाद, कोयला और अन्य वस्तुओं की आवाजाही सुनिश्चित की गई थी. इसस रेलवे की अर्थव्यवस्था को भी अच्छा-खासा लाभ हुआ था.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...