8.5 C
London
Sunday, March 8, 2026
HomeUncategorizedबाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड को सरकार का नोटिस, संदिग्ध...

बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड को सरकार का नोटिस, संदिग्ध लेन-देन पर मांगा स्पष्टीकरण

Published on

नई दिल्ली

मोदी सरकार ने बाबा रामदेव से जुड़ी कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड से संदिग्ध लेनदेन पर स्पष्टीकरण मांगा है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कॉर्पोरेट अफेयर्स मिनिस्ट्री ने कंपनी को एक नोटिस भेजा है। आर्थिक खुफिया विभाग को कंपनी के कुछ लेन-देन असामान्य और संदिग्ध लगे हैं। अब तक लेन-देन की रकम का खुलासा नहीं किया गया है क्योंकि जांच शुरुआती दौर में है। कंपनी को नोटिस का जवाब देने के लिए लगभग दो महीने का समय दिया गया है।

मंत्रालय कंपनी के कामकाज और पैसे के इस्तेमाल की भी जांच करेगा। मंत्रालय ने इस बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं दी है। पतंजलि आयुर्वेद के प्रवक्ता ने भी कोई जवाब नहीं दिया है। यह पहली बार नहीं है जब पतंजलि आयुर्वेद पर सवाल उठे हैं। पिछले साल कंपनी पर टैक्स नहीं भरने और गलत तरीके से रिफंड मांगने के आरोप लगे थे। कोर्ट ने कंपनी को कुछ बीमारियों के इलाज के तौर पर अपने उत्पादों का विज्ञापन करने से भी रोक दिया था।

लिस्टेड कंपनी
पतंजलि आयुर्वेद एक प्राइवेट कंपनी है। लेकिन इसकी एक यूनिट पतंजलि फूड्स लिमिटेड शेयर बाजार में लिस्टेड है। इस महीने इसके शेयरों में लगभग 10% की गिरावट आई है। शुक्रवार को कारोबार के दौरान यह बीएसई पर करीब 3 फीसदी गिरावट के साथ 1691.10 रुपये पर आ गया था। पिछले साल कंपनी की एक यूनिट को सरकार से कारण बताओ मिला था। कोर्ट ने कंपनी को यह भी कहा था कि वह अपने उत्पादों को कुछ बीमारियों के इलाज के तौर पर न बेचे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...