8.9 C
London
Thursday, March 26, 2026
HomeUncategorized'कश्मीरी पंडितों को न्याय दिलाए सरकार, चीफ जस्ट‍िस से हाथ जोड़कर मेरी...

‘कश्मीरी पंडितों को न्याय दिलाए सरकार, चीफ जस्ट‍िस से हाथ जोड़कर मेरी प्रार्थना’

Published on

फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री अपने फायर ब्रांड बोल और कश्मीर फाइल्स जैसी गंभीर सब्जेक्ट वाली फिल्म के लिए जाने जाते हैं. इस फिल्म के बाद से विवेक कई जगह कश्मीरी पंडितों के दर्द को बयां करते आए हैं. आजतक से बातचीत में विवेक ने कश्मीरी पंडितों से लेकर आतंकवाद को ग्लोरिफाई करने वाली फिल्मों तक पर बात की. साथ ही उन्होंने हाल ही में ओपन हुए नीलकंठ गंजूवाला केस के रिओपन होने पर अपनी राय दी.

आतंकवाद को बढ़ा-चढ़ा कर दिखाया
विवेक ने बताया कि लोग जो फिल्मों में देखते हैं उन्हें सही मानते हैं. कई लोग आतंकवादियों से हमदर्दी रखते हैं, क्योंकि फिल्मों में दिखाया जाता है कि उनपर जुल्म हुआ इसलिए बंदूक उठाई. मैं मना नहीं कर रहा कि ऐसा नहीं होता, लेकिन वो भी हैं, जो सिर्फ जुल्म करते हैं. इसलिए कश्मीर अनरिपोर्टेड सीरीज हमने बनाई है. हमने कई वीडियोज इकट्ठे किए जो कि टेस्टीमोनियल हैं, उन लोगों की फैमिली के जो प्रताड़ित हुए हैं. हमारे लॉन्च इवेंट के साथ ही ये ऑर्डर आया कि अब इन केसेज को रीओपन किया जाए. इस दौरान नीलकंठ गंजू जी की बेटी भी मौजूद थीं. ये होता है जस्टिस.

विवेक की सरकार से रिक्वेस्ट
नीलकंठ गंजूवाला केस के रिओपन होने पर व‍िवेक अग्नि‍होत्री ने कहा- मैं हाथ जोड़कर चीफ जस्ट‍िस चंद्रचूड़ जी से प्रार्थना करता हूं कि वो न्याय के मंदिर में बैठे हैं. उनके पास इतनी ताकत है कि कश्मीर में हिंदूओं का जो जेनोसाइड हुआ, उस केस को स्वत: संज्ञान लेते हुए खोल सकते हैं. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने मना कर दिया था खोलने के लिए. अब माननीय चंद्रचूड़ जी से मेरा निवेदन है कि मेरी सीरीज देखें, एविडेंस तो मिल जाएगा.

विवेक ने साथ ही कहा- एक औरत कहती है कि मेरा रेप हुआ तो बात मानी जाती है. फ‍िर मेरे पास तो इतने इंटरव्यू हैं, क्या वो एविडेंस नहीं माना जाएगा? केस खुलने के बाद अब अगर एक्शन नहीं लिया गया तो मेरी आख‍िरी उम्मीद चंद्रचूड़ जी हैं. वो रिटायर भी होने वाले हैं, चाहूंगा धर्म का काम करते हुए जाएं. धर्म का काम से मेरा मतलब रिलीजन नहीं है, गीता वाला धर्म. सत्यमेव जयते का काम करते हुए जाएं. एविडेंस हम जो दे रहे हैं. वो अपने आप में काफी है. कोर्ट के सामने मैं खड़ा होने को तैयार हूं. मैं लीडरश‍िप लेने को तैयार हूं. अपने पैसे से दुनियाभर जहां भी लोग हैं. उन्हें बुलाकर सामने लाउंगा. इससे बड़ा धर्म का काम नहीं हो सकता.

विवेक की कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड जी5 पर 11 अगस्त को रिलीज की जा रही है. इससे पहले फिल्म मेकर ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म बनाई थी, जिसने रिलीज के साथ कई रिकॉर्ड तोड़ डाले थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के झंडे गाड़ दिए थे. हालांकि उतने ही विवाद भी इस फिल्म के साथ जुड़े हुए थे.

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...