10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ सरकार सख्त, विज्ञापन को लेकर एडवाइजरी जारी

ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ सरकार सख्त, विज्ञापन को लेकर एडवाइजरी जारी

Published on

नई दिल्ली,

केंद्र सरकार ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है. इसी क्रम में केंद्र सरकार ने OTT प्लेटफार्म, निजी सैटेलाइट टीवी चैनल्स और न्यूज वेबसाइटों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी वाली वेबसाइटों के विज्ञापन न दिखाएं.सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने निजी टेलीविजन चैनलों, OTT ओटीटी प्लेटफार्मों को सख्त निर्देश दिए हैं कि ऑनलाइन सट्टेबाजी वाली साइटों के भ्रामक प्रचार/विज्ञापनों को न दिखाएं. ये फैसला ऑनलाइन सट्टेबाजी की रोकथाम के लिए लिया गया है.

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि निजी सैटेलाइट टेलीविजन चैनलों को सलाह दी जाती है कि अपनी टारगेट ऑडियंस को ऐसे एड दिखाने से बचें. इतना ही नहीं, एडवाइजरी का उल्लंघन करने पर कानूनों के तहत दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है. साथ ही डिजिटल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर समाचार और करंट अफेयर्स सामग्री के प्रकाशकों को एडवाइजरी करते हुए कहा कि ऑनलाइन सट्टेबाजी वाली साइटों के विज्ञापन न दिखाएं.

मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि कुछ न्यूज वेबसाइट और टीवी चैनल ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्मों के सरोगेट एड दिखा रहे हैं. एडवाइजरी इस कारण से जारी की गई थी कि देश के अधिकांश हिस्सों में सट्टेबाजी और जुआ प्रतिबंधित है. ऐसे में इसके विज्ञापन विशेष रूप से युवाओं और बच्चों के लिए काफी खतरनाक हैं.

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...