22 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedसरकार का नया प्लान! मोबाइल पर चला पाएंगे सभी टीवी चैनल, जानें...

सरकार का नया प्लान! मोबाइल पर चला पाएंगे सभी टीवी चैनल, जानें डिटेल

Published on

मौजूदा वक्त में डायरेक्ट टू होम यानी डीटीएच चैनल की वॉच टाइम कम हुआ है। इसकी वजह ओटीटी चैनल हैं। दरअसल एक वक्त था, जब लोग टाटा स्काई और डिश टीवी जैसे डीटीएच प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते थे। हालांकि अब तेजी से इनकी जगह ओटीटी ऐप्स ले रहा है। ऐसे में सरकार की ओर से डीटीएच चैनल को सीधे मोबाइल पर लाइव करने का एक्सेस दिया जा रहा है। इसके लिए आपको अलग से डीटीएच बॉक्स नहीं लगाना होगा।

मोबाइल पर देख पाएंगे टीवी
इकोनॉमिक टाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाले प्लेटफॉर्म टेलीकम्‍यूनिकेशंस विभाग ने आईआईटी कानपुर के साथ मिलकर एक प्लान बना रहा है। जिसमें मोबाइल पर लाइव डीटीएच टीवी चैनल का प्रसारण किया जाएगा। हालांकि ऐसा माना जाता है कि टेलीकॉम कंपनियां इस प्रस्ताव का विरोध कर सकती है, क्योंकि इससे डीटीएच चैनल के रेवेन्यू पर सीधा असर पड़ सकता है। लेकिन डीटीएच चैनल को ओटीटी के सामने बने रहना एक बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। रिपोर्ट की मानें, तो लाइव टीवी चैनल से डेटा खपत कम हो सकती है।

5जी कनेक्टिविटी रोलआउट का मिलेगा फायदा
सरकार की कोशिश है कि मोबाइल पर टीवी चैनल दिखाए जाने से किसी को नुकसान न हो। साथ ही इस फैसले में सभी की सहमित शामिल होनी चाहिए। हाालंकि एक चुनौती इंटरनेट कनेक्टिविटी को लेकर है। क्योंकि 4G कनेक्टिविटी में मोबाइल पर लाइव टीवी देखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन जब पूरे देश में 5जी कनेक्टिविटी रोलआउट हो जाएगी, उस वक्त इस प्लान को रोलआउट किया जा सकता है।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...