1.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
HomeUncategorizedगोविन्दा ने अब सुनाई गोली लगने की पूरी कहानी, कहा- मैंने खून...

गोविन्दा ने अब सुनाई गोली लगने की पूरी कहानी, कहा- मैंने खून का फव्वारा निकलता देखा, मैं दंग रह गया

Published on

गोली चलने की घटना के बाद आज बॉलीवुड स्टार गोविंदा को इलाज के बाद अस्‍पताल से छुट्टी मिल गई। यह घटना कैसे हुई इस पर अब तक अलग-अलग तरह के बयान आते रहे हैं। अब एक्टर ने खुद इस घटना की पूरी कहानी सुनाई है। एक्टर से सवाल किया गया कि ये सब कैसे हुआ तो मुस्कुराते हुए एक्टर बोले, बंदूक गिरी और चल पड़ी।अस्‍पताल से छुट्टी मिलने के बाद गोविंदा ने बाहर आकर मीडिया से बात की। व्हीलचेयर पर बैठे गोविन्दा ने अपने सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया।

‘आप सभी के प्‍यार और आशीर्वाद ने मुझे सुरक्षित रखा है”
गोविंदा ने कहा, ‘मैं देश के सभी लोगों को उनके प्यार, प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं प्रशासन, पुलिस और माननीय शिंदे जी को खास तौर पर शुक्रिया कहना चाहता हूं। आप सभी के प्‍यार और आशीर्वाद ने मुझे सुरक्षित रखा है। आपके प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। जय माता दी।’

‘फिर मैंने खून का फव्वारा निकलता देखा’
गोविंदा ने गोली चलने की घटना पर कहा, ‘यह एक गहरी चोट थी और जब यह लगी तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ। ऐसा लगा जैसे कुछ हो गया हो। मैं कोलकाता में एक शो के लिए जा रहा था और सुबह करीब 5 बजे, वो गिरी और चल पड़ी। मैं दंग रह गया और फिर मैंने खून का फव्वारा निकलता देखा।’

गोविंदा अपनी बंदूक अलमारी में रख रहे थे
उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्‍हें अस्पताल लाया गया। बताया जाता है कि गोविंदा अपनी बंदूक अलमारी में रख रहे थे। इसी दौरान मिस फायर हुआ और गोविंदा को गोली लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी बंदूक के लॉक का एक छोटा सा हिस्सा टूटा हुआ था, जिसकी वजह से गलती से गोली चल गई।

घटना के समय बंदूक में 6 गोलियां लोड थीं
बताया जाता है कि गोविन्दा कोलकाता जाने वाले थे, लेकिन उससे पहले उन्होंने अपनी बंदूक को साफ करने के बारे में सोचा, लेकिन बंदूक का लॉक टूट जाने की वजह से यह हादसा हुआ। घटना के समय बंदूक में 6 गोलियां लोड थीं। गोली उनके पैर पर लगी जिसके बाद उन्हें तुरंत जुहू के अस्पताल पहुंचाया गया।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...