9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedइधर 'गुडबाय' रिलीज हुई उधर दुनिया को गुडबाय कह गए अरुण बाली

इधर ‘गुडबाय’ रिलीज हुई उधर दुनिया को गुडबाय कह गए अरुण बाली

Published on

जाने माने एक्टर अरुण बाली का 7 अक्टूबर को मुंबई में निधन हो गया। 79 साल की उम्र में लंबी बीमारी के चलते उन्होंने अंतिम सांसे ली। कुछ दिन पहले मुंबई के हीरानंदानी हॉस्पिटल में उन्हें एडमिट करवाया गया था। आज ही उनकी आखिरी फिल्म ‘गुडबाय’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और आज ही वह इस दुनिया से गुडबाय कह गए। वह कुछ दिनों पहले ही आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ में भी नजर आए थे। आइए बताते हैं अरुण बाली की प्रोफाइल, उनके टीवी सीरियल्स, फिल्में और वो यादें जिन्हें हमेशा हमेशा के लिए दर्शक याद रखेंगे।

फिल्म रिलीज पर गुडबाय
कहते हैं न जिस चीज से आपको बेइंतहा मोहब्बत हो और उसी में आप अंतिम सांस तक जी पाए तो उससे बेहतर कुछ नहीं होता। बिल्कुल ऐसा ही अरुण बाली (Arun Bali) के साथ भी हुआ। उन्होंने आखिरी दिनों तक एक्टिंग की और बड़ी फिल्मों में नजर आए। उनके योगदान को सिनेमा में हमेशा हमेशा के लिए याद रखा जाएगा

48 साल की उम्र में डेब्यू
दिग्गज अभिनेता का जन्म 23 दिसंबर 1942 को पाकिस्तान के लाहौर में हुआ। उन्होंने करीब 48 साल की उम्र में एक्टिंग डेब्यू किया। अक्षय कुमार की ‘सौगंध’ फिल्म में पहली बार वह नजर आए। वहीं इससे सालभर पहले वह ‘दूसरा केवल’ सीरियल में काम कर चुके थे। इस शो में वह शाहरुख खान के चाचा का रोल करते नजर आए थे।अरुण बाली की वाइफ का नाम प्रकाश बाली हैं। उनका बेटा अंकुश बाली हैं। उनकी तीन बेटियां भी हैं जिनके नाम इतिश्री बाली, प्रगति बाली और स्तुति बाली सचदेव।

47 से ज्यादा फिल्में और 29 से ज्यादा टीवी शोज
अरुण बाली ने 47 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। पहली फिल्म की शुरुआत अक्षय कुमार के साथ की तो आखिरी फिल्म गुडबाय अमिताभ बच्चन के साथ रही। हालांकि उनकी शूट फिल्मों की जानकारी नहीं है।

अरुण बाली का निधन की वजह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर पिछले कुछ समय से न्यूरोमस्कुलर बीमारी से जूझ रहे थे। इस बीमारी में नर्व्स और मसल्स के बीच कम्युनिकेशन फेल हो जाता है। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में अरुण बाली के बेटे अंकुश ने बताया कि एक्टर का अंतिम संस्कार शनिवार 8 अक्टूबर को किया जाएगा।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...