9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedएकता कपूर की दिवाली पार्टी में हिना खान ने लगाया ग्लैमर का...

एकता कपूर की दिवाली पार्टी में हिना खान ने लगाया ग्लैमर का तड़का, कीमो के बाद भी सुंदर दिखना नहीं छोड़ा

Published on

यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि टीवी क्वीन एकता कपूर की दिवाली पार्टी का इंतजार हर किसी को रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस पार्टी में बॉलीवुड से लेकर टीवी स्टार्स तक की महफिल जो जमती है। बीती रात का नजारा इससे बिल्कुल भी अलग नहीं था। हर बार की तरह इस बार भी एकता कपूर ने अपने घर पर लैविश दीवाली पार्टी का आयोजन किया।

इस पार्टी में उनके क्लोस फ्रेंड्स ने शिरकत की थी, जिसे देख ऐसा लग रहा था कि चांद-सितारे सभी जमीं पर उतर आए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस पार्टी में ज्यादातर मेहमान ग्लैमरस अंदाज में शामिल हुए थे, जिसकी वजह से ऐसे-ऐसे लुक्स देखने को मिले, जिनकी वजह से इस पार्टी का ग्लैम कोशंट एकदम से हाई हो गया। हां, वो बात अलग है कि इस पार्टी में हिना खान की अपीरियंस सबसे हटकर और रॉयल थी, जिन्होंने हमेशा की तरह एलिगेंट लुक सर्व किया।

क्या पहना था हिना ने?
यह बात किसी से नहीं छिपी कि हिना खान ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं। वह इससे उबरने के लिए इलाज भी करवा रही हैं। हालांकि, कुछ दिन पहले उन्होंने अपना आखिरी कीमो करवाया था। ऐसे में जब वह एकता कपूर की दिवाली पार्टी में पहुंचीं, तो हर कोई उन्हें देखता रह गया।ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौरान हिना अपने शानदार लुक से पार्टी में चार-चांद लगाती नजर आईं। उन्होंने अपने लिए एक ट्रेडिशनल इंडियन आउटफिट चुना था, जिसमें ग्रेसफुल-एलिगेंट और क्लासी दिखने का वह कोई मौका नहीं छोड़ रही थीं।

परफेक्ट चॉइस थी ये
गंभीर बीमारी के बाद भी अपनी इनर ब्यूटी को इन्हेंस करने के लिए हिना खान ने घेरदार पैटर्न वाला अनारकली सूट पहना था, जिसमें एक-दो नहीं कम से कम 12 पैनल्स दिए गए थे, जोकि इस ऑउटफिट को लहंगा लुक दे रहे थे। अटायर में वी स्टाइल में डीप नेकलाइन दी गई थी, जिसके साथ स्लीव्स को फुल लेंथ में रखा था। वहीं इसका बैक पोर्शन भी फुल टू कवर लुक में था, जिसकी वजह से इसमें रिस्क का कोई फैक्टर नहीं बन रहा था। वहीं ऑउटफिट ब्रोकेड सिल्क और क्रेप फैब्रिक में बना हुआ लग रहा था, जो अपने में शाइनियर इफेक्ट क्रिएट करता दिखा।

वर्क भी सोबर-सुंदर
हिना खान ने अपने लिए जो ऑउटफिट चुना था, उसके बेस को एकदम सिंपल रखा था, जिसकी हेमलाइन पर चमकदार बहुरंगी रंगों से फ्लोरल डिजाइन बना था। यही नहीं, ऑउटफिट के बीचों-बीच भी मैचिंग के रंगों से फ्लोरल मोटिफ्स को उकेरा गया था, जिसे रेशमी धागों के साथ मनके-स्पार्कल और चांदी के तारों से सजाया गया था।वहीं इसमें फ्रंट कट पोर्शन पर पैच डिजाइन भी दिए गए थे, जोकि दुपट्टे की बॉर्डर लाइन से मैच करते हुए अलग से लगे थे। इतना ही नहीं, इस फ्लोरलेंथ लंबाई में होने के कारण यह अटायर काफी घेर वाला था, जो लंबा दिखाने के साथ-साथ आपके कर्व्स को भी खूबसूरती से हाइलाइट कर रहा था।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...