16.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedकैसे आएगी अगली मंदी... क्या रहेगा कारण? RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

कैसे आएगी अगली मंदी… क्या रहेगा कारण? RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया

Published on

नई दिल्ली,

मंदी का खतरा दुनिया पर मंडराने की खबरें लंबे समय से चर्चा में हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये मंदी कैसे और किस वजह से आएगी? भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास की मानें तो अगला वित्तीय संकट प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसी के कारण आएगा. बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह बड़ी टिप्पणी की है. इसके साथ ही उन्होंने देश की इकोनॉमी को लेकर भी बड़ी बात कही है.

वित्तीय स्थिरता के लिए बड़ा खतरा
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्ति कांत दास ने चेतावनी देते हुए कहा कि निजी क्रिप्टोकरेंसी  का कोई अंतर्निहित मूल्य नहीं है और व्यापक आर्थिक और वित्तीय स्थिरता के लिए बेहद खतरनाक है और बड़ा जोखिम पैदा करता है. इसे प्रतिबंधित किया जाना चाहिए. गौरतलब है कि क्रिप्टोकरेंसी को लेकर आरबीआई पहले भी इसी तरह की अपनी राय कई बार रख चुका है और हमेशा से ही इसके खिलाफ रहा है.

RBI गवर्नर ने दोहराई अपनी बात
आरबीआई गर्वनर पहले भी कह चुके हैं कि इससे देश की व्यापक आर्थिक और वित्तीय स्थिरता को गंभीर खतरा पैदा हो सकता है. अब एक बार फिर से उन्होंने अपनी बात को दोहराते हुए दुनिया को आगाह किया है. उन्होंने BFSI Insight Summit 2022 के दौरान अपने संबोधन में कहा कि अगर निजी क्रिप्टोकरेंसी को रोका नहीं गया तो Economy अगले संकट में फंस सकती है.

‘प्राइवेट क्रिप्टो को वैध करना उचित नहीं’
शक्तिकांत दास ने कहा कि प्राइवेट क्रिप्टो का मतलब है कि इन पर किसी केंद्रीय नियामक का नियंत्रण नहीं है. ऐसे में इसका इस्तेमाल वैध करना बिल्कुल भी उचित नहीं है. गौरतलब है कि इन दिनों क्रिप्टो मार्केट में भारी उथल-पुथल देखने को मिल रही है. टॉप-10 क्रिप्टोकरेंसी के दाम में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन (Bitcoin) का दाम गिरकर 16,862 डॉलर पर आ गया है. वहीं इथेरियम (Etherium) 1,214 डॉलर पर कारोबार कर रहा है.

बाहरी कारकों से इकोनॉमी को खतरा
कार्यक्रम के दौरान RBI Governor ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर कहा कि भारत की अंतर्निहित आर्थिक गतिविधियां मजबूत बनी हुई हैं और आने वाले समय में भी इनके मजबूत बने रहने की पूरी संभावना है. हालांकि, उन्होंने इस बात की भी आशंका जाहिर की है कि देश के बाहरी कारक इंडियन इकोनॉमी को कुछ हद तक नुसकान जरूर पहुंचा सकते हैं. इनमें जियो पॉलिटिकल तनाव और वैश्विक मंदी (Globle Recession) की आशंका भी शामिल हैं.

Latest articles

सांसद आलोक शर्मा की पहल: सीहोर में होगा इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस का ठहराव

सीहोर। स्थानीय यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है।...

बीएचईएल की हैवू-बीएमएस यूनियन के नाम पर काटी जा रही हैं रसीदें, कोषाध्यक्ष ने जारी की चेतावनी

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल की प्रमुख श्रमिक यूनियन 'हेवू-भारतीय मजदूर संघ'...

अवधपुरी को 3.36 करोड़ की सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4-लेन सीसी सड़क का भूमिपूजन

भोपाल। अवधपुरी क्षेत्र के रहवासियों के लिए विकास की एक नई राह खुलने जा...

बीएचईएल कारखाने में बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के वाहनों का प्रवेश होगा वर्जित, 23 मई तक का समय

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) भोपाल ने कारखाने की सुरक्षा व्यवस्था को और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...