10.5 C
London
Thursday, December 11, 2025
HomeUncategorized'मैं हिंदू हूं किसी धर्म पर कभी कमेंट नहीं करूंगी', The Sabarmati...

‘मैं हिंदू हूं किसी धर्म पर कभी कमेंट नहीं करूंगी’, The Sabarmati Report की रिलीज से पहले बोलीं एकता कपूर

Published on

विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म का ट्रेलर 6 नवंबर को किया गया. मुंबई में हुए ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान प्रोड्यूसर एकता कपूर ने ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को बनाने पर बात की. एकता कपूर ने साफ किया कि उन्होंने पिक्चर को बनाने में किसी के सपोर्ट की मांग नहीं की, न ही वो किसी विंग से जुड़ी हुई हैं. प्रोड्यूसर ने इस बात पर भी जोर दिया कि वो किसी भी धर्म पर फिल्म के जरिए वार नहीं कर रही हैं. एकता का कहना है कि वो धर्मनिरपेक्ष हैं और उनका फोकस सच को दिखाने पर है कि 2002 में गोधरा में आखिर क्या हुआ था.

एकता कपूर बोलीं- मैं हिंदू हूं.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एकता कपूर से पूछा गया कि फिल्म को बनाने पर क्या उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसे लेकर बातचीत की थी, क्योंकि 2002 में जब ये हादसा हुआ तब मोदी ही गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे. एकता ने साफ किया कि उन्होंने मोदी या सरकार किसी का भी सपोर्ट इस प्रोजेक्ट के लिए नहीं मांगा था. उन्होंने कहा, ‘मैं किसी विंग से नहीं जुड़ी हुई हूं. मेरे लिए ये सिर्फ सच्चाई ही विंग है.’

‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म की रिलीज डेट 15 नवंबर है. इसका क्लैश महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से हो रहा है. इस बारे में पूछे जाने पर एकता ने कहा कि फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान बहुत पहले कर दिया गया था. इसका चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है. चीजों को गलत तरह से लिया जा रहा है. इसके अलावा एकता ने ये भी साफ किया कि वो अपनी फिल्म के जरिए किसी भी धर्म पर निशान नहीं साध रही हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं एक हिंदू हूं, जिसका मतलब है कि मैं धर्म निरपेक्ष हूं. मैं किसी भी धर्म पर कभी कोई कमेंट नहीं करूंगी क्योंकि मैं हिंदू हूं.’ साथ ही एकता कपूर ने सेंसरशिप के बारे में पूछे जाने पर ये भी कहा कि उन्हें किसी का डर नहीं है.

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का ऐलान कुछ वक्त पहले हुआ था. फिल्म का एक टीजर भी रिलीज किया गया था. इसमें मेकर्स ने दर्शकों से वादा किया था कि 27 फरवरी 2002 को साबरमती एक्सप्रेस में हुए हादसे का सच बताया जाएगा. ये हादसा गुजरात के गोधरा के पास हुआ था. इस फिल्म में विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और ऋद्धि डोगरा ने काम किया है. इस फिल्म के डायरेक्टर धीरज सरना हैं. शोभा कपूर, एकता कपूर, आमूल वी मोहन और अंशुल मोहन ने ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को प्रोड्यूस किया है. 15 नवंबर को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

शराब ठेकेदार का आत्महत्या से पहले का वीडियो कहा- साढ़े 7 लाख रुपए महीना मांग रहीं आबकारी अधिकारी

देवास ।शराब ठेकेदार दिनेश मकवाना का आबकारी अधिकारी पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाते...

सर्विस सेंटर के एडवाइजर को पुलिस ने पीटा

भोपाल ।भोपाल क्षेत्र के श्यामला हिल्स इलाके में एक प्रसंग में पुलिसकर्मियों द्वारा सर्विस...